कोरोना देश में

तीसरी लहर को लेकर गृह मंत्रालय के एक पैनल ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को चेतावनी जारी की है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट (NIDM) के अंतर्गत बनाई गई एक कमेटी ने अक्टूबर में कोरोना संक्रमण पीक पर पहुंचने की चेतावनी दी है। कमेटी ने इसका बच्चों पर बुरा असर पड़ने की बात कही है और अभी से तैयार रहने का अलर्ट दिया है। कमेटी ने अस्पतालों में तैयारी रखने की हिदायत भी दी है।

देश में रविवार को 25,420 कोरोना केस मिले और 44,103 लोग ठीक हुए। लगातार तीसरे दिन ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से ज्यादा है। इसके अलावा 385 मरीजों की मौत भी हुई। अब तक 3.16 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस में 19,071 की कमी आई है। पिछले 6 दिनों से एक्टिव केस कम होने की रफ्तार बढ़ रही है। शनिवार को एक्टिव केस में 7,960 की कमी आई थी। फिलहाल 3.28 लाख सक्रिय मामले हैं। वहीं, केरल में पांच दिन बाद 20 हजार से कम केस आए हैं। साथ ही ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। कल राज्य में 25,586 लोगों ने बीमारी को मात दी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 25,420
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 44,103
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 385
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.24 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.16 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.34 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.28 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *