लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बाजार बंद

लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बाजार बंद

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स 55,647 अंक पर और निफ्टी 16,561 पर खुला। कारोबार के दौरान बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली और अंत में सेंसेक्स 403 अंक चढ़कर 55,959 पर और निफ्टी 128 अंकों की तेजी के साथ 16,625 पर बंद हुआ।

बजाज फिनसर्व का शेयर 7.91% उछला
सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर्स में खरीदारी हुई और 11 शेयर्स में बिकवाली हुई। जिसमें बजाज फिनसर्व के शेयर 7.91% और टाटा स्टील के शेयर 3.64% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं नेस्ले इंडिया के शेयर में 1.34% की गिरावट रही है।

बाजार को मेटल और बैंकिंग शेयर से सपोर्ट मिला। NSE पर कारोबार के दौरान मेटल इंडेक्स में शानदार खरीदारी देखने को मिल रही है। मेटल इंडेक्स 2.95% से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ। नेशनल एल्यूमिनियम के शेयर 6.96% की तेजी के साथ बंद हुए। NMDC के शेयर में 5.72% और वेलस्पन कॉर्प के शेयर में 5.37% की तेजी रही।

BSE पर 3,298 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 2,149 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,028 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 240.50 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 226 अंक चढ़कर 55,556 पर और निफ्टी 46 अंकों की बढ़त के साथ 16,496 पर बंद हुआ था।

BSE पर कारोबार के दौरान 139 शेयर्स ने 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर पर और 47 शेयर्स 52 हफ्तों के निचले स्तर पर कारोबार करते दिखे। इसके अलावा 344 शेयर्स में अपर सर्किट लगा तो वहीं 314 शेयर्स में लोअर सर्किट लगा।

केमप्लास्ट सनमार के शेयर भी बाजार में लिस्ट हो गए हैं। कंपनी के शेयर BSE पर 3% डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए हैं। BSE पर शेयर 541 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले 525 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं NSE पर शेयर की लिस्टिंग 550 रुपए पर लिस्ट हुई।

एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस के शेयर एक्सचेंज पर लिस्ट हो गए हैं। कंपनी के शेयर 353 रुपए इश्यू प्राइस के मुकाबले 6.5% नीचे लिस्ट हुए हैं। BSE पर शेयर इश्यू प्राइस से 6.53% नीचे 329.95 रुपए पर लिस्ट हुआ है। वहीं NSE पर शेयर 5.67% नीचे 333 रुपए पर लिस्ट हुआ है।

तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की गई है। आज दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 15-15 पैसे सस्ते हुए हैं। यहां पेट्रोल 101.55 और डीजल 88.98 रुपए लीटर बिक रहा है। इससे पहले 22 अगस्त को इनके दामों में कटौती की गई थी।

अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार भी तेजी के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 0.61% की बढ़त के साथ 35,335 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.55% की बढ़त के साथ 14,942 और S&P 500 0.85% की तेजी के साथ 4,479 पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *