अक्षय कुमार लंदन से शूटिंग छोड़कर वापस आ गए हैं। अक्षय की मां अरुणा भाटिया हीरानंदानी अस्पताल के ICU में हैं। अरुणा की उम्र 77 साल के करीब है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अक्षय अपनी मां के बेहद करीब हैं और उसकी तबीयत खराब होने पर वह उससे दूर नहीं रह सकते थे, इसलिए उन्होंने अचानक भारत वापस आकर मां के साथ रहने का फैसला किया।
भले ही अक्षय बीमार मां की सेवा के लिए वापस आ गये हैं लेकिन उन्होंने प्रोफ़ेशनलिज़्म की मिसाल पेश की है। अक्षय ने निर्माताओं से उन दृश्यों की शूटिंग जारी रखने के लिए कहा है जिनमें उनकी मौजूदगी की जरूरत नहीं है। क्यूंकि उनका हमेशा से मानना रहा है कि व्यक्तिगत चुनौतियों के बावजूद काम जारी रहना चाहिए।अक्षय कुमार के पास अगले साल तक करीब आधा दर्जन फिल्में पाइप लाइन में हैं। सुपरस्टार के पास नौ प्रोजेक्ट्स हैं। आठ फिल्में और एक वेब सीरीज। ये हैं बेल बॉटम, सूर्यवंशी, अतरंगी रे, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, राम सेतु, OMG-ओह माई गॉड 2 और वेब सीरीज द एंड।