बीते दिन देश में कोरोना के 39,522 नए केस मिले और 218 मौतें हुईं। इस दौरान 43,906 लोग ठीक भी हुए। 13 दिन बाद रिकवर होने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है। अब तक 3.21 करोड़ लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राहत की बात यह भी है कि लगातार पांच दिन तक एक्टिव केस में बढ़ोतरी के बाद रविवार को 4,611 की गिरावट आई।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 39,522
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 43,906
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 218
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.30 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.21 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.40 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.99 लाख