अब 15 सितंबर से मिलेगा ओला ई-स्कूटर:ओला के CEO भाविश अग्रवाल ने मांगी ग्राहकों से माफी

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री का इंतजार एक हफ्ते के लिए बढ़ गया है। कंपनी को इसकी बिक्री 8 सितंबर से शुरू करनी थी, लेकिन अब इसे 15 सितंबर से बेचा जाएगा। कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक लेटर जारी करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लेटर में लिखा कि तकनीकी खराबी की वजह से हम स्कूटर की बिक्री अब 15 सितंबर से कर पाएंगे।

“हम आज से अपने ओला S1 स्कूटर की बिक्री शुरू करने के लिए कमिटेड थे। लेकिन दुर्भाग्य से आज बिक्री के लिए वेबसाइट को लाइव करने में हमें कई तकनीकी दिक्कतें आईं। मैं आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं, जिन्हें कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। वेबसाइट की क्वालिटी हमारी एक्सपेक्टेशन के मुताबिक नहीं थी। मुझे पता है कि हमने आपको निराश किया है और मैं आप सभी से ईमानदारी से माफी मांगता हूं। हमने डिजिटल बिक्री से जुड़ा प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिसमें बिना किसी पेपरवर्क के फुली डिजिटल लोन मिलेगा। हम ग्राहकों को पहला ऐसा अनुभव देना चाहते थे, लेकिन बुधवार को ऐसा करने में असमर्थ रहे। ऐसा अनुभव देने में एक सप्ताह का इंतजार करना होगा। मैं बताना चाहता हूं कि अब स्कूटर की बिक्री 15 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू करेंगे।”

15 अगस्त को लॉन्च हुआ था ई-स्कूटर
ओला ने 15 अगस्त को S1 और S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए थे। जिनकी कीमत 99,999 रुपए और 129,999 रुपए है। कंपनी ने स्कूटर को आसान EMI पर ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए 11 बैंकों के साथ हाथ मिलाया है। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, ऐक्सिस बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोटक महिंद्रा प्राइम, टाटा कैपिटल और यस बैंक शामिल हैं।

ओला ने अपने ई-स्कूटर को आसान EMI में बेचने के लिए 11 बैंकों के साथ हाथ मिलाया है। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, ऐक्सिस बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोटक महिंद्रा प्राइम, टाटा कैपिटल और यस बैंक शामिल हैं।

ओला S1 की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपए है। इसे 2,999 रुपए की EMI पर खरीद सकते हैं। ग्राहक को EMI 4 साल (48 महीने) तक देनी होगी। इसी तरह, ओला S1 प्रो की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपए है। इसे 3,199 रुपए की EMI पर खरीद सकते हैं। ग्राहक को EMI 4 साल (48 महीने) तक देनी होगी। अब समझते हैं कि इन EMI पर स्कूटर कितने का पड़ेगा|

ओला ई-स्कूटर को EMI पर खरीदने का गणित

ओला S1 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत कीमत 99,999 रुपए है। वहीं, इसे 2,999 रुपए की EMI पर खरीद सकते हैं। ये EMI 48 महीने तक देनी है। इस हिसाब से…

  • EMI 2,999 रुपए X 48 महीने = 143,952 रुपए
  • EMI का कुल अमाउंट : 143,952 रुपए
  • स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत : 99,999 रुपए
  • EMI 143,952 रुपए – कीमत 99,999 रुपए = 43,953 रुपए
  • यानी ओला S1 मॉडल EMI पर 43,953 रुपए महंगा पड़ेगा

इसी तरह, ओला S1 प्रो मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत कीमत 129,999 रुपए है। वहीं, इसे 3,199 रुपए की EMI पर खरीद सकते हैं। ये EMI 48 महीने तक देनी है। इस हिसाब से…

  • EMI 3,199 रुपए X 48 महीने = 3,199 रुपए
  • EMI का कुल अमाउंट : 153,552 रुपए
  • स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत : 129,999 रुपए
  • EMI 153,552 रुपए – कीमत 129,999 रुपए = 23,553 रुपए
  • यानी ओला S1 प्रो मॉडल EMI पर 23,553 रुपए महंगा पड़ेगा

ओला ई-स्कूटर का डाउन पेमेंट : कंपनी ने इसके लिए डाउन पेमेंट का ऑप्शन नहीं रखा है। यानी ग्राहक को बिना किसी डाउन पेमेंट के ई-स्कूटर मिल जाएगा। उसे पहले ही महीने से अलग-अलग मॉडल के हिसाब से 2,999 रुपए या 3,199 रुपए की EMI देनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *