गोल्ड-सिल्वर अपडेट

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी में गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सर्राफा बाजार में सोना 96 रुपए सस्ता होकर 47,063 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी की बात करें तो इसमें आज बढ़ी गिरावट देखी गई है। ये 1,011 रुपए सस्ती होकर 63,056 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। पिछले साल अगस्त में सोना 56,200 रुपए पर पहुंच गया था। यानी तब से लेकर अब तक सोना 9,137 रुपए सस्ता हो चुका है।

वायदा बाजार की बात करें तो आज साढ़े 12 बजे MCX पर सोना 15 रुपए की बढ़त के साथ 46,810 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि चांदी में यहां भी गिरावट देखी जा रही है। चांदी 504 रुपए की गिरावट के साथ 63,088 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *