केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री आवास पर शुरू हो चुकी है। बैठक में ऑटो और ड्रोन सेक्टर के लिए PIL योजना को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें संकट से गुजर रहे टेलीकॉम सेक्टर को राहत देने का ऐलान हो सकता है।

इस बैठक में टेलीकॉम सेक्टर को राहत देने के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया जा सकता है। स्पेक्ट्रम भुगतान को लेकर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं। दरअसल, कई कंपनियां ऐसी हैं, जिनके ऊपर हजारों करोड़ रुपए अभी बाकी है और कंपनियों को इसका भुगतान करना है।

इससे वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, वोडाफोन आइडिया को हजारों करोड़ रुपए का भुगतान करना है। बैठक में टेलिकॉम कंपनियों को सरकारी इक्विटी में स्‍पेक्‍ट्रम के बकाया भुगतान पर ब्‍याज को 4 साल के लिए मॉरेटेरियम में बदलने का विकल्‍प दिया जा सकता है।बैठक में ऑटो और ड्रोन सेक्टर के लिए PIL योजना को मंज़ूरी मिल सकती है। इस योजना के तहत ऑटो और ड्रोन सेक्टर में प्रोडक्शन के लिए इंसेंटिव देने का ऐलान हो सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी योजना को भी मंजूरी मिल सकती है। प्रधानमंत्री स्वस्थय भारत योजना को भी मंज़ूरी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *