सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर राज्य के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बुधवार को बघेल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों से भारत सरकार की एजेंसी के रूप में अनाज खरीदती है। केंद्र दूसरे राज्यों से 100% लेता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इससे धान खरीदी में छत्तीसगढ़ को आर्थिक नुकसान होता है। राज्य में जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब से सौतेला व्यवहार हो रहा है।

बघेल ने पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही इसकी मांग की थी। केंद्र सरकार का फैसला मानना राज्यों के लिए बाध्यता है। एक ओर पूरी दुनिया में क्रूड ऑयल सस्ता हो रहा है, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद राज्यों को केंद्र से जीएसटी का पैसा नहीं मिला रहा।

प्रदेश सरकार के कर्ज लेने के फैसले पर बीजेपी की आलोचना का भी मुख्यमंत्री ने बवाब दिया। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं, वहां भी कर्ज लिए जा रहे हैं। यह एक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि रमन सिंह जब राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब भी सरकार कर्ज लेती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *