कोरोना देश में

देश में बीते 24 घंटे में 24,897 नए कोरोना संक्रमित मिले। 34,467 ठीक हुए और 251 की मौत हो गई। इस तरह 9,827 एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीज कम हो गए। अब सिर्फ 3.02 लाख संक्रमितों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा 19 मार्च के बाद सबसे कम है। तब 2.82 लाख एक्टिव केस थे। एक्टिव केस की संख्या अगले ही दिन यानी 20 मार्च को बढ़कर 3.06 लाख हो गई थी। देश में बीते तीन दिन में ही 31,363 एक्टिव केस कम हुए हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 24,897
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 34,467
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 251
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.35 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.27 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.45 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.02 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *