आज फिर महंगा हुआ डीजल, राजस्थान में 102.80 रुपए लीटर पर पहुंचा

सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर डीजल के दाम में इजाफा किया है। राजधानी दिल्ली में रविवार को डीजल के दाम में प्रति लीटर 25 पैसे की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद यहां डीजल 89.07 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी डीजल के दाम में 20 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि पेट्रोल की कीमत में इन दोनों ही दिन कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल प्रति लीटर 101.19 रुपए पर स्थिर है। देश में सबसे महंगे पेट्रोल-डीजल राजस्थान के गंगानगर में हैं। यहां पेट्रोल 113.07 और डीजल 102.80 रुपए प्रति लीटर बिन रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहरपेट्रोल (रुपए/लीटर)डीजल (रुपए/लीटर)
श्रीगंगानगर113.07102.80
अनूपपुर112.45100.53
परभणी109.8397.68
भोपाल109.6997.97
जयपुर108.1398.26
मुंबई107.2696.68
दिल्ली101.1989.07

कच्चे तेल (क्रूड ऑइल) के दाम एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसी का नतीजा है कि कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड शनिवार को 78 डॉलर प्रति बैरल के लेवल को पार कर 78.05 डॉलर पर पहुंच गया। इसके साथ ही कच्चा तेल 3 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। इससे पहले अक्टूबर 2018 में ये 78.24 पर पहुंचा था। कच्चे तेल के दाम बढ़ने से आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं।

देश के 20 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, उड़ीसा, केरल, दिल्ली, तमिलनाडु और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

वहीं जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड और छत्तीसगढ़ में भी कई जगहों पर पेट्रोल 100 रुपए लीटर के पार है। वहीं डीजल की बात करें तो उड़ीसा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई जगहों पर ये अभी भी 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *