कोरोना देश में:

कोरोना के मामले में राहत देने वाली खबर है। देश में बीते 24 घंटो में कोरोना के सिर्फ 14,902 नए केस सामने आए। 24,251 लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि 181 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई।कोरोना संक्रमण के नए मामले करीब 7 महीने बाद सबसे कम है। इससे पहले 1 मार्च को 12,270 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही एक्टिव केस कम होकर सिर्फ 2.84 लाख रह गए हैं। यह 211 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 18 मार्च को 2.68 लाख एक्टिव केस थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 14,907
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 24,251
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 181
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.36 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.29 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.47 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 2.84 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *