वॉट्सऐप, FB और इंस्टाग्राम करीब 6 घंटे बंद रहने के बाद शुरू हुए; CEO जकरबर्ग ने यूजर्स से माफी मांगी

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म करीब 6 घंटे तक पूरी दुनिया में बंद रहे, जिसके चलते अरबों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह समस्या सोमवार रात करीब 9.15 बजे सामने आई थी। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। इस आउटेज का असर अमेरिकी बाजार में फेसबुक के शेयरों पर भी दिखा और कंपनी के शेयर 6% तक गिर गए। बता दें दुनियाभर में फेसबुक के 2.85 अरब मंथली एक्टिव यूजर हैं। वहीं वॉट्सऐप के 2 अरब और इंस्टाग्राम के 1.38 अरब यूजर हैं।फेसबुक और वॉटसऐप ने दी सफाई फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम तीनों पर मालिकाना हक फेसबुक का है। सर्विस ठप होने के बाद फेसबुक ने कहा है कि कुछ लोगों को ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। जल्द ही इस समस्या को ठीक कर लिया जाएगा। वहीं, वॉट्सऐप की ओर से सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया कि हमें पता है कि इस समय कुछ लोगों को समस्या आ रही है। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।

फेसबुक डाउन होने के मामले बहुत कम सामने आते हैं। फिर भी ऐसा होने पर पूरी दुनिया पर सोशल मीडिया यूजर्स पर काफी असर पड़ता है, क्योंकि तीनों बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के हैं। कंपनी इस तरह के स्लो डाउन के बारे में कोई जानकारी नहीं देती, न ही इसका कोई कारण बताती है।

दिक्कत दूर होने के बाद के बाद भी कंपनी ये नहीं बताती कि ऐसा क्यों हुआ। 2019 में फेसबुक में अब तक का सबसे बड़ा स्लोडाउन हुआ था। उस समय भी कंपनी ने सिर्फ इतना कहा था कि रूटीन मेंटेनेंस ऑपरेशन के दौरान कुछ खराबी आई थी। इसे दूर कर लिया गया।तीनों प्लेटफॉर्म के डाउन होने की समस्या एंड्रायड, IOS और PC सभी पर दिखाई दी है। एक ओर जहां फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स न्यूज फीड को अपडेट नहीं कर पा रहे थे, तो वहीं वॉट्सऐप यूजर्स कोई भी मैसेज नहीं भेज पाए।

अमेरिकी टेक्नोलॉजी ब्लॉग द वर्ज ने 2019 के स्लोडाउन पर एक लीक ट्रांसक्रिप्ट पब्लिश की थी। इसमें बताया गया था कि कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने इस तरह के स्लोडाउन को गंभीर मुद्दा माना था। उनका मानना था कि ऐसे कोई भी समस्या लोगों को हमारे कॉम्पटीटर्स के प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की ओर मोड़ सकती है। ऐसा होने पर लोगों का विश्वास जीतने में महीनों लग सकते हैं।

करीब 6 महीने पहले भी वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पूरी दुनिया में 42 मिनट तक ठप रहे थे। तब रात 11.05 मिनट पर शुरू हुई यह समस्या करीब 11:47 बजे तक बनी रही थी। दुनिया में वॉट्सऐप 5 अरब से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

पहले भी कई बार सर्वर पर लोड बढ़ने से वॉट्सऐप क्रैश हो चुका है। जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाता है। इतना वक्त ही अरबों यूजर को परेशान करने के लिए काफी होता है। हालांकि, पूरी दुनिया में वॉट्सऐप के क्रैश होने की खबरें कम ही आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *