IPL फेज-2 में गुरुवार को दिन का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। जहां KKR ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच एकतरफा अंदाज में 86 रनों से जीतकर अपने नाम किया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए कोलकाता ने 171/4 का स्कोर बनाया था और 172 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए RR ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया और टीम मात्र 85 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई।जीत के साथ ही KKR के 14 मैचों में 14 अंक हो गए हैं और टीम ने लगभग-लगभग प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई अब बस एक सूरत में टॉप-4 में जगह बना सकती है। अगर वह पहले बैटिंग करते हुए 200+ का स्कोर बनाए और जवाब में SRH के खिलाफ मुकाबला 170+ रनों से जीते।
टारगेट का पीछा करने उतरी RR की शुरुआत बहुत खराब रही और पारी की दूसरी ही गेंद पर शाकिब अल हसन ने यशस्वी जायसवाल (0) को बोल्ड को KKR को पहली सफलता दिलाई। अगले ओवर की पहली ही गेंद पर शिवम मानी ने संजू सैमसन (1) को आउट कर RR को दूसरा नुकसान पहुंचाया। इन दोनों झटकों से रॉयल्स अभी उबर भी नहीं पाई थी कि लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन गेंदों के अंदर लियाम लिविंगस्टोन (6) और अनुज रावत (0) को आउट कर टीम की कमर तोड़कर रख दी।
टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए KKR की शुरुआत बढ़िया देखने को मिली। पहले ही ओवर से नाइट राइडर्स आक्रामक रवैया अपनाते नजर आए। 20 ओवरों के खेल में टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 171 रनों का स्कोर बनाया। पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने 79 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को राहुल तेवतिया ने अय्यर (38) को आउट कर तोड़ा। नीतीश राणा (12) की विकेट ग्लेन फिलिप्स ने चटकाई। KKR का तीसरा विकेट गिल (56) और चौथा राहुल त्रिपाठी (21) के रूप में गिरा।राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा। टीम ने 14 मैचों में मात्र पांच में जीत दर्ज की जबकि 9 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। पॉइंट्स टेबल में सैमसन एंच कंपनी 10 अंकों के साथ 7वें पायदान पर रही। पिछले साल भी टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था और आठवें पायदान पर रही थी।
कोलकाता ने टिम साउदी की जगह लॉकी फर्ग्यूसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। वहीं, राजस्थान ने एविन लेविस, डेविड मिलर, श्रेयस गोपाल और कुलदीप यादव के स्थान पर लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस मॉरिस, अनुज रावत और जयदेव उनादकट को मौका दिया।
दोनों टीमें
RR– यशस्वी जायसवाल, लियाम लिविंगस्टोन, संजू सैमसन (w/c), ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान
KKR– शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (c), दिनेश कार्तिक (w), शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती