गूगल के CEO सुंदर पिचाई बोले- दिवाली पर लॉन्च होगा जियोफोन नेक्स्ट

जियोफोन नेक्स्ट की लॉन्चिंग डेट का खुलासा गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कर दिया है। पिचाई ने कहा कि हमने रिलायंस के साथ मिलकर मेड फॉर इंडिया अफोर्डेबल स्मार्टफोन तैयार किया है। इसमें किसी प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह फीचर्स मिलेंगे। फोन दिवाली तक लॉन्च किया जाएगा। दिवाली 4 नवंबर को है। ऐसे में ये तय हो गया है कि फोन 4 नवंबर या उससे एक-दो दिन पहले लॉन्च किया जाएगा।

गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के नतीजों के बाद पिचाई ने अर्निंग कॉल इवेंट में जियोफोन नेक्स्ट की लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि भारत कोविड-19 से काफी प्रभावित रहा है, लेकिन इसी दौरान फीचर फोन से स्मार्टफोन पर शिफ्ट होने वाले ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में फीचर फोन से स्मार्टफोन में शिफ्ट होने वाले ग्राहकों के लिए जियोफोन नेक्स्ट एक शानदार स्मार्टफोन साबित होगा। यह पहली बार इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए संभावनाओं को खोल देगा।

स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट को लेकर जब हमने जियो से बात की, तब कंपनी ने भी इस बात को कन्फर्म किया कि फोन दिवाली वाले दिन लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, लॉन्चिंग 3 नवंबर को भी हो सकती है। इस दिन छोटी दिवाली है।

कंपनी ने 2 दिन पहले ‘मेकिंग ऑफ जियोफोन नेक्स्ट’ का वीडियो जारी किया था। इसमें बताया गया कि कैसे जियोफोन नेक्स्ट लाखों भारतीयों के जीवन को बदलने को बदलने की ताकत रखता है। स्मार्टफोन प्रगति ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। प्रगति OS को जियो और गूगल की टीम ने तैयार किया है। जियोफोन नेक्स्ट का प्रोसेसर क्वालकॉम ने तैयार किया है। कम कीमत के बाद भी इससे यूजर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा।

डेटा इंजीनियर और प्रोडक्ट रिव्यू करने वाले टिप्सटर योगेश ने जियोफोन नेक्स्ट की कीमत 3,499 रुपए बताई है। योगेश अक्सर फोन और गैजेट्स से जुड़े स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक करते रहते हैं। वे जियोफोन नेक्स्ट के स्पेसिफिकेशन भी लीक कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *