रूस में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। शनिवार को यहां 40 हजार से ज्यादा केस आए। इसके बाद देशभर में पेड हॉलिडे घोषित कर दिया गया है। यानी लोगों को जबरदस्ती छुट्टी दी जा रही है ताकि वे घर पर ही रहें और कोरोना के मामले न बढ़ें। अब 7 नवंबर तक रूस में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब बंद रहेगा।
बीते 24 दिनों में आए कोरोना के मामले संक्रमण की शुरुआत से अब तक आए 1 दिन के मामलों में सबसे ज्यादा हैं। कोरोना संक्रमण की शुरुआत में रूस ने कम शहरों में लॉकडाउन लगाया था। बाद में देश ने लॉकडाउन खत्म कर तेजी से लोगों का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया।
रूस की सरकार के मुताबिक अब तक देश के 32.5% आबादी पूरी तरह से वैक्सीनेट हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों में छुटि्टयां पड़ने के बाद रूस की एक तिहाई आबादी ने अलग-अलग जगहों पर घूमने का प्रोग्राम बनाया था। महामारी विशेषज्ञों ने इस पर चिंता जताई थी।मॉस्को में इस सप्ताह सभी गैरजरूरी सुविधाओं पर रोक लगा दी गई है। रूस की सरकार पर कोरोना के आंकड़ों में हेरफेर करने के आरोप भी लगते रहे हैं। वहां, करीब सरकार की गिनती से दोगुने ज्यादा लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो रही है।यहां 16 अक्टूबर को 1,002 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई थी। इसके बाद से 29 अक्टूबर तक लगातार 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत रोजाना हो रही है। रूस में अब तक कोरोना के 84.72 लाख मामले सामने आए हैं। इसमें 73.31 लाख लोग रिकवर हो गए, जबकि 2.37 लाख संक्रमितों की मौत हो गई।
देशभर में अब तक कोरोना के 3.42 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 3.36 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि 4.57 लाख लोगों की मौत हो गई है। शनिवार को देशभर में 14,214 लोग संक्रमित मिले जबकि 13,548 रिकवर हुए और 551 ने दम तोड़ दिया।