क्रिप्टोकरेंसी प्राइस:बिटकॉइन में करीब 8% की गिरावट, इथेरियम 9.85%

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में मंगलवार को तेज गिरावट देखी जा रही है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन शाम 04.15 बजे 7.96% (24 घंटे में) की गिरावट के साथ 48,61,718 पर कारोबार कर रही थी। वहीं इथेरियम में 9.33% की गिरावट देखी गई। यह गिरकर 3,44,174 रुपए पर आ गई।मार्केट एक्सपर्ट गिरावट की वजह प्रॉफिट बुकिंग को बता रहे हैं। क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म मुद्रेक्स के CEO और फाउंडर एदुल पटेल ने कहा, ‘पिछले 24 घंटों में हमने क्रिप्टो स्पेक्ट्रम में बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुकिंग देखी है।’ उन्होंने कहा, ‘डेटा से पता चलता है कि बड़ी संख्या में शॉर्ट पोजीशन ओपन हुई। इसके बाद प्रॉफिट बुकिंग और ज्यादा बढ़ गई।’पिछले 24 घंटे में हुस्की नामक क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 67 हजार प्रतिशत बढ़ी है। इससे इसका मार्केट कैप 1.5 अरब डॉलर हो गया है। इससे पहले SQUID, शिबा और कोकोस्वैप की कीमतें भी इसी तरह से बढ़ी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *