ई-कॉर्मस साइट फ्लिपकार्ट अब आपके घर दवाईयां भी पहुंचाएगी। फ्लिपकार्ट ने हेल्थ+ सर्विस लॉन्च की है जिसके जरिए वह लोगों के घर-घर दवाइयां पहुंचाएगी। फ्लिपकार्ट ने सर्विस के लिए कोलकाता की कंपनी सस्तासुंदर मार्केटप्लेस का अधिग्रहण किया है।
SastaSundar.com भारत में एक प्रसिद्ध डिजिटल हेल्थकेयर और फार्मेसी प्लेटफॉर्म है। सस्तासुंदर ने दवा डिलीवर करने के लिए पहले से ही करीब 490 फार्मेसी कंपनियों से साझेदारी की है। इसमें जापान की कंपनी मित्सुबिशी और रोहतो फर्मास्युटिकल जैसी कंपनियों ने निवेश किया है। सस्तासुंदर हेल्थ से जुडे़ व्यक्तिगत परामर्श भी देती है।फ्लिपकार्ट ने कहा है कि हेल्थ+ सर्विस के जरिए वह भारतीय ग्राहकों को असली दवा किफायती दर पर उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह ई-डायग्नोस्टिक और ई-कंसलटेशन की सुविधा भी आने वाले समय में देगी।
अमेजन ने भी इसी साल शुरू की थी दवाईयों की होम डिलीवार
इससे पहले अमेजन ने इसी साल अगस्त में बेंगलुरु में अमेजन फार्मेसी की शुरुआत की थी। इसके अलावा इसी साल टाटा ने ऑनलाइन फार्मेसी 1mg को खरीदी है।
1mg और फार्माईजी से होगी टक्कर
ऑनलाइन मेडिसिन डिलीवरी मार्केट में फ्लिपकार्ट हेल्थ+ का मुकाबला 1mg, अपोलो247, नेटमेड्स, मेडलाईफ और फार्माईजी जैसी कंपनियों से होगा।