आज से जियो रिचार्ज कराना भी महंगा:सभी रिचार्ज पर अब देने होंगे 21% ज्यादा

जियो के ग्राहक को आज से रिचार्ज करने पर 21% ज्यादा देना होगा, यानी जिस रिचार्ज पर पहले आप 75 रुपए का पेमेंट करते थे उसके लिए आज से 91 रुपए चुकाने होंगे। कंपनी दो दिन पहले ही पहले ही अपने प्रीपेड प्लान को महंगा करने का ऐलान किया था। एयरटेल की कीमत बढ़ाते ही मानों टेलीकॉम कंपनी के दाम बढ़ाने की लाइन लग गई। इसके पहले एयरटेल और Vi (वोडाफोन-आइडिया) भी अपने रीचार्ज प्लान महंगे कर चुके हैं। नई कीमतों का असर जियो के 44 करोड़ यूजर पर होगा।129 रुपए वाला प्लान 155 रुपए, 399 वाला प्लान 479 रुपए, 1,299 वाला प्लान 1,559 रुपए और 2,399 वाला प्लान अब 2,879 रुपए में मिलेगा। डेटा टॉप-अप की कीमत भी बढ़ाई गई है। अब 6GB डेटा के लिए 51 के बजाय 61, 12GB के लिए 101 के बजाय 121 रुपए और 50GB के लिए 251 रुपए के बजाय 301 रुपए खर्च करने होंगे।

रेट बढ़ने के बाद भी अगर हम एयरटेल, Vi और जियो के प्लान्स की तुलना करें तो पाएंगे कि जियो के प्लान्स बाकी दोनों कंपनियों से सस्ते हैं। एयरटेल और Vi के ज्यादातर प्लान्स के रेट एक जैसे ही हैं।

टैरिफ प्लान महंगे करने पर टेलिकॉम मामलों के एक्सपर्ट और कॉमफर्स्ट के डायरेक्टर, महेश उप्पल ने कहा, “भारत में टेलिकॉम कंपनियों के सामने दो प्रॉब्लम हैं। पहली- कंपनियों का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) दुनियाभर में सबसे कम हमारे यहां है। कंपनियां चाहती हैं कि किसी तरह से ARPU में बढ़ोतरी हो। अब इसे बढ़ाने वाली कंपनी के सामने चैलेंज ये है कि यदि कॉम्पिटिटर ने दाम नहीं बढ़ाए, तो उसके बिजनेस पर असर पड़ेगा।

दूसरी प्रॉब्लम ये है कि देश के लोगों के लिए दाम काफी मायने रखते हैं। कई ग्राहक टेलिकॉम का खर्च एक लेवल तक ही रखना चाहते हैं। कंपनियों के लिए अच्छी बात ये है कि अब मार्केट में कॉम्पिटिशन कम है और कंपनियां डेटा रेवेन्यू पर फोकस कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *