यूपी में मिले कोरोना के 27 नए केस:सबसे ज्यादा मामले लखनऊ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में आए

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 27 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद से एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 203 हो गई है। वहीं 20 मरीज रिकवर भी हुए हैं। सबसे ज्यादा लखनऊ में 10, गाजियाबाद में 6 और गौतमबुद्ध नगर में 5 केस मिले हैं। इस दौरान 1 लाख 52 हजार 506 सैंपल की जांच हुई है।

लखनऊ एक फिर से कोरोना संक्रमण की चपेट में आता दिख रहा है। यहां 3 दिन में कोरोना के 28 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को 13, रविवार को 5 और सोमवार को 10 केस रिपोर्ट हुए। लगातार बढ़ रहे मामलों ने अफसरों की चिंता बढ़ा दी है। अफसरों के दावों के बावजूद यहां कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। यहां एक्टिव केस की संख्या 48 है।

यूपी के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक अब तक प्रदेश में 9 करोड़ 9 लाख 2 हजार 855 सैंपल की जांच हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 1 लाख 52 हजार 506 सैंपल की जांच हुई, जिसमें से कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले सामने आएं। वही इस दौरान कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 20 रही।

प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का आकंड़ा 18 करोड़ 73 लाख 18 हजार के पार पहुंच गया है। यहां पहली डोज लेने वालों की संख्या 12 करोड़ 25 लाख 91 हजार 649 है। वहीं दूसरी डोज लेने वालों का आकंड़ा 6 करोड़ 47 लाख 26 हजार 989 है। सोमवार को 16 हजार 437 केंद्र पर 12 लाख 5 हजार 549 से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *