शेयर बाजार:384 पॉइंट्स की तेजी के साथ सेंसेक्स 57315 पर बंद

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त पर रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 384 पॉइंट्स की तेजी के साथ 57,315 पर और निफ्टी 101 पॉइंट्स बढ़कर 17056 पर बंद हुआ। पावर ग्रिड का शेयर 3.70% बढ़ा।सेंसेक्स आज 321 पॉइंट्स की तेजी के साथ 57,251 पर खुला था। इसने दिन में 57,490 का ऊपरी स्तर और 57,146 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 9 स्टॉक गिरावट में रहे। इसके प्रमुख बढ़ने वाले शेयर्स में NTPC, पावर ग्रिड, टाइटन, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस हैं। BSE का मिड कैप इंडेक्स भी 0.73% की तेजी के साथ बंद हुआ। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 261 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17,066 पर खुला था और 17,118 का ऊपरी स्तर बनाया। दिन में 17015 का निचला स्तर बनाया। यह 101 पॉइंट्स बढ़कर 17056 पर बंद हुआ। इसके मिड कैप इंडेक्स में 0.95% की तेजी रही जबकि बैंक इंडेक्स में 0.13%, फाइनेंशियल में 0.61% और नेक्स्ट 50 में 1.09% की तेजी रही।

निफ्टी के 50 शेयर्स में से 36 शेयर्स बढ़त में जबकि 14 शेयर्स गिरावट के साथ बंद हुए। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में इंडियन ऑयल, एनटीपीसी, ONGC, ITC और बजाज फाइनेंस हैं। गिरने वाले शेयर्स में डिवीज लैब, UPL, एशियन पेंट्स और एयरटेल हैं।

इससे पहले कल शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 611 पॉइंट्स (1.09%) की बढ़त के साथ 56,930 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *