कोरोना देश-दुनिया में

मुंबई और दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को मुंबई में सोमवार के मुकाबले नए मामलो में 70% और दिल्ली में 50% बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली में सोमवार को 331 मामले मिले थे, जबकि मंगलवार को कोरोना के 496 नए मामले मिले हैं। इसके अलावा नेशनल कैपिटर में पॉजिटिविटी रेट भी 31 मई के बाद सबसे ज्यादा 0.89% दर्ज किया गया है।

हालांकि मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम तीसरी लहर का सामना करने के लिए पहले से 10 गुना ज्यादा तैयार हैं। राज्य सरकार की तरफ से मंगलवार को नई गाइडलाइन्स के तहत यलो अलर्ट जारी करते हुए GRAP (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) को लागू कर दिया गया है। अब दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। मेट्रो, रेस्तरां, बार 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। सिनेमा हॉल, स्पा, जिम, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तत्काल प्रभाव से बंद होंगे।

देश में कोरोना के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए केंद्र सरकार ने मंगलवार को एंटी-वायरल ड्रग मोलनुपिराविर, कोर्बेवैक्स और कोवोवैक्स वैक्सीन के इमरजेंसी यूज को मंजूरी दी है। कंपनी के डायरेक्टर डी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि यह दवाई अगले एक-दो दिन में बाजार में उपलब्ध होगी। कंपनी ने बताया कि हमने मोलनुपिराविर के थर्ड फेज का ट्रायल पूरा कर लिया है। इसके लिए देशभर में 1218 विषयों के साथ 29 जगहों पर इसका ट्रायल किया है।यूरोप और अमेरिका में कोरोना विस्फोट को देखते हुए चीन ने मंगलवार को अपने यहां लॉकडाउन और बढ़ा दिया। चीनी सराकर अपनी ‘जीरो कोरोना’ रणनीति में किसी तरह की ढील नहीं बरत रही है। शीआन शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सरकार की तरफ से सख्त कदम उठाए गए हैं। इस वजह से आम लोगों को खाने पीने की दिक्क्त होने लगी है।कर्नाटक सरकार ने निजी अस्पतालों को आदेश दिया है कि वैक्सीन का एक वायल यानी एक शीशी को दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। सरकार ने कहा है कि एक बार खुलने के बाद एक शीशी को 4 घंटे के अंदर इस्तेमाल करना होगा। 4 घंटे बीतने के बाद शीशी इस्तेमाल में नहीं ली जाएगी।

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि हम तीसरी लहर का सामना करने के लिए पहले से 10 गुना ज्यादा तैयार हैं। उधर, दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने बुधवार को एक अहम बैठक बुलाई है। बैठक में दिल्ली AIIMS के निदेशक को भी बुलाया गया है।

बैठक के दौरान कोरोना की तीसरी लहर की स्थिति में नेशनल कैपिटल में उपचार से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक को बुलाने का निर्णय दिल्ली में मंगलवार को कोरोना प्रोटोकॉल की नई गाइडलाइन्स जारी करने के बाद लिया गया है।

देश में 10 जनवरी से को-मॉर्बिडिटी वाले (गंभीर बीमारी से पीड़ित) 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रिकॉशनरी डोज लगेगी। इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐलान किया है कि डोज लेने के लिए डॉक्टर का सर्टिफिकेट नहीं दिखाना होगा। हालांकि मंत्रालय ने यह कहा है कि ऐसे लोगों को डोज लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इसके साथ ही मंत्रालय ने यह भी बताया कि 3 जनवरी से 15-18 साल के बच्चों को लगने वाले डोज के लिए ऑनलाइन और ऑन-साइट दोनों तरह से अपॉइंटमेंट बुक किए जा सकेंगे। वैक्सीन उपलब्ध होने पर ही ऑन-साइट अपॉइंटमेंट मिलेगा।उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में अगले साल चुनाव करवाने की संभावना धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, वहां ड्यूटी में तैनात चुनाव कर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कस की कैटेगरी में शामिल किया जाएगा।कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली में GRAP (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) को लागू कर दिया गया है। इसका मतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में यलो अलर्ट लागू हो गया है। इसके तहत दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। दिल्ली मेट्रो, रेस्तरां, बार 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। सिनेमा हॉल, स्पा, जिम, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तत्काल प्रभाव से बंद होंगे।CM केजरीवाल ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों से कोविड के पॉजिटिव मामलों में 0.5% की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसलिए यलो अलर्ट लागू करने का निर्णय लिया गया है। कुछ चीजों पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पिछले दिनों से कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि अधिकतर मामलों में अस्पताल, ऑक्सीजन, ICU या वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ रही है। ओमिक्रॉन संक्रमित घर पर ठीक हो रहे हैं।केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। पुडुचेरी के रहने वाले 2 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए इनके सैंपल बेंगलुरु भेजे गए थे। ये दोनों कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के संक्रमण से रिकवर हो चुके थे। इनमें एक की उम्र 28 साल और दूसरे की 81 साल है। देश में अब ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 689 हो गई है।चीन में शानक्सी प्रांत के शीआन शहर में 8 महीने का एक बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। शीआन में बीते दिन 175 नए केस मिले। मौजूदा कोविड वेव में यह एक दिन में मिले नए मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। यह लगातार तीसरा दिन है जब यहां 100 से अधिक मामले रिपोर्ट हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *