कोरोना दुनिया में

ऑस्ट्रेलिया में रविवार को कोविड के नए मामलों में कमी देखी गई। हालांकि, यहां के अस्पतालों में भर्ती पेशेंट्स की संख्या अभी भी 30,000 से ज्यादा है। न्यू साउथ वेल्स के अस्पताल में भर्ती होने के पेशेंट्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स में एक दिन पहले नए केस 22,577 थे, जो कम होकर 18,278 हो गए। नए साल के पहले दिन टेस्ट की संख्या में एक चौथाई की गिरावट आई थी। शायद यही वजह है कि इस दिन कम केस दर्ज किए गए।

फ्रांस सरकार ने सोमवार से कोविड आइसोलेशन नियमों में छूट देना का फैसला लिया है। कोरोना की वजह से अर्थव्यवस्था पर पड़ते प्रभाव को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। नए नियम के तहत फुली वैक्सीनेटेड लोगों के पॉजिटिव पाए जाने पर संक्रमितों को केवल 7 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना होगा। यह नियम कोरोना के किसी भी वैरिएंट से संक्रमित व्यक्ति पर लागू होगा।

हालांकि, टेस्ट में निगेटिव पाए जाने पर 5 दिनों के बाद ही क्वारैंटाइन से बाहर निकलने की छूट दी गई है। फ्रांस में महामारी की शुरुआत से अब तक 100 करोड़ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। टॉप संक्रमितों के मामले में यह दुनिया का छठवां देश बन चुका है।

संयुक्त अरब अमीरात(UAE) ने 10 जनवरी से अनवैक्सीनेटेड नागरिकों के विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। दुनियाभर में कोरोना और ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण में इजाफे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। UAE के नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया कि यात्रा करने के लिए बूस्टर डोज लेना जरूरी होगा। यह प्रतिबंध मेडिकल ट्रीटमेंट की वजह से कोरोना वैक्सीन न लगवाए व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा। मानवीय छूट वाले लोगों को भी इस नियम से बाहर रखा गया है।

इंग्लैंड के हॉस्पिटल में एडमिट होने वाले 85% ओमिक्रॉन संक्रमितों को बूस्टर डोज नहीं मिली है। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यूके हेल्थ प्रोटेक्शन एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया देश के हॉस्पिटल में फिलहाल 815 मरीजों ओमिक्रॉन संक्रमित एडमिट हैं। इनमें से 608 ऐसे हैं, जिन्हें बूस्टर डोज नहीं मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, बूस्टर डोज हॉस्पिटल में एडमिट होने के खतरे को 88% तक कम कर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *