कोरोना देश में

कोरोना देश में

गोवा में सोमवार को कोरोना के 388 मामले सामने आए। पॉजिटिविटी रेट 10.7% पाया गया। राज्य में फिलहाल एक्टिव केस 1,671 हैं। मामलों और पॉजिटिविटी रेट में यह इजाफा नए साल के जश्न के बाद हुआ है। गोवा में बड़ी संख्या में देश-दुनिया के पर्यटक क्रिसमस और नया साल मनाने पहुंचे थे। मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार नाइट कर्फ्यू समेत कई प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है।

वहीं, दिल्ली में ओमिक्रॉन डॉमिनेंट वैरिएंट बनता जा रहा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में 30 और 31 दिसंबर को कोरोना के जितने सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई उनमें से 84% में ओमिक्रॉन पाया गया है।

देश में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार दूसरी लहर की तुलना में बेहद तेज है। दूसरी वेव की शुरुआत पिछले साल 12 फरवरी से हुई थी। तब एक हफ्ते में नए केस में 0.76% की बढ़ोतरी हुई थी। तीसरी वेव की बात करें तो इसमें नए केस के आंकड़ों में एक हफ्ते के अंदर करीब 199% की बढ़ोतरी देखी गई है। इसका मतलब यह कि इसकी रफ्तार पिछली वेव से करीब 262 गुना (199/0.76=262) ज्यादा है।

आइए इसे आंकड़ों में और विस्तार से समझते हैं। देश में पिछले साल 11 फरवरी को कुल एक्टिव केस 1.33 लाख थे। इसके बाद इनमें लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। यानी दूसरी वेवे की शुरुआत यहीं से हुई। 11 फरवरी तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 8 लाख 80 हजार 439 थी। 18 फरवरी को यह बढ़कर 1 करोड़ 9 लाख 63 हजार 258 हो गई। यानी एक हफ्ते में इसमें 82,819 की बढ़ोतरी हुई। प्रतिशत में यह 0.76% रही।

महाराष्ट्र तीसरी वेव में देखें तो 20 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच 41,169 केस आए थे। यहां से इनमें अचानक उछाल आया और 27 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच इनमें 1.23 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रतिशत में यह बढ़ोतरी है 199% है।बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक एकता कपूर कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट किया- सभी सावधानियां बरतने के बाद भी मैं कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं। मैं ठीक हूं और सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वे टेस्ट करा लें।

बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार से हाइब्रिड प्रणाली (वर्चुअल और फिजिकल) में सुनवाई होगी। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और ओमिक्रॉन के कारण वकीलों और वादियों की भीड़ को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

पश्चिम बंगाल रविवार को 6153 लोग संक्रमित पाए गए। 2407 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.12 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,781 लोगों की मौत हो गई। 17,038 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

दिल्ली रविवार को 3194 लोग संक्रमित पाए गए। 1156 लोग ठीक हुए और एक मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 14.50 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25 हजार 109 लोगों की मौत हो गई। 8,397 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

केरल रविवार को 2802 लोग संक्रमित पाए गए। 2606 लोग ठीक हुए और 78 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 52.50 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 51.84 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 48,113 लोगों की मौत हो गई। 19,714 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु यहां रविवार को 1594 लोग संक्रमित पाए गए। 624 लोग ठीक हुए और 6 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 48,113 लोगों की मौत हो गई। 9304 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *