कोरोना दुनिया में:

कोरोना दुनिया में:

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मैक्सवेल बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के कप्तान हैं। संक्रमित पाए गए जाने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैक्सवेल टीम के 13वें खिलाड़ी हैं जो कोरोना की चपेट में आए हैं। इससे पहले मेलबर्न स्टार्स के 12 खिलाड़ी और 8 सपोर्टिंग स्टाफ को भी कोरोना हो चुका है। रैपिड एंटीजन टेस्ट के बाद मैक्सवेल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी जारी की है कि ओमिक्रॉन जितना तेजी से फैलेगा, उतनी ही जल्द नए वैरिएंट के आने की आशंका है। WHO की सीनियर इमरजेंसी ऑफिसर कैथरीन स्मॉलवुड का कहना है कि ओमिक्रॉन की तेज संक्रमण की दर का उल्टा असर पड़ सकता है।

अमेरिका में सोमवार को कोविड के 10 लाख नए मामले सामने आए। यहां के तमाम राज्यों में छुट्टियों के बाद स्कूल खोले जाने थे। अब राज्य सरकारें और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन स्कूल फिर से खोलने को लेकर असमंजस में है। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक- नेवार्क, अटलांटा, मिलवाउकी और क्लीवलैंड में लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने का फैसला किया है। इन राज्यों में करीब 4.50 लाख स्टूडेंट्स को फायदा होगा। माना जा रहा है कि कुछ जगहों पर स्कूल एक से दो हफ्ते के लिए बंद भी किए जा सकते हैं। पिछले कुछ महीनों से केस कम थे और इसीलिए स्कूल खुले थे। न्यूयॉर्क और फ्लोरिडा के गवर्नर स्कूल खोलने पर जोर दे रहे हैं।

अमेरिका में स्कूल बंद करने और ऑनलाइन क्लासेज पर फोकस है तो दूसरी तरफ यूरोपीय देश स्पेन ने सभी स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। हेल्थ मिनिस्टर कैरोलिना डेरिस ने मंगलवार को कहा है कि देश के सभी स्कूल और यूनिवर्सिटीज 10 जनवरी से खोले जाएंगे। इस बारे में एजुकेशन और हेल्थ एक्सपर्ट्स की मीटिंग बुलाई गई थी। इसमें फैसला किया गया कि स्कूल खोले जाने चाहिए। स्पेन में अब 12 से 19 साल के 86.6% स्टूडेंट्स वैक्सीनेट हो चुके हैं। डेरिस ने कहा- हमारे देश के क्लासरूम सेफ हैं। हम हर अपडेट पर नजर रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *