कोरोना देश में:

कोरोना देश में:

दिल्ली में सोमवार को 12,527 नए कोरोना मामले दर्ज हुए। यह लगातार चौथा दिन है जब डेली केस में गिरावट हुई है। 13 जनवरी को 28,867 नए केस दर्ज हुए थे, 14 जनवरी को 24,343 मामले मिले, 15 जनवरी को 20,718 और 16 जनवरी को 18,286 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 27.99% है।

दिल्ली में रविवार के मुकाबले एक्टिव केस में 5,837 की गिरावट हुई है। रविवार को 89,819 मामले दर्ज हुए थे, जो सोमवार को घटकर 83,982 रह गए।

देश में रविवार को 2 लाख 58 हजार 89 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 1 लाख 51 हजार 740 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 385 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस की संख्या 16 लाख 56 हजार 341 हो गई है। एक्टिव केस यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीज हैं। इससे एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 2,71,202 मामले आए थे।

  • एक्टिव केस: 16,56,341
  • कुल रिकवरी: 3,52,37,461
  • कुल मौतें: 4,86,451
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,57,20,41,825
  • ओमिक्रोन के कुल मामले: 8,209

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 41327 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 40,386 लोग डिस्चार्ज हुए और 29 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल एक्टिव केस 2.65 लाख हो गए हैं। अब तक राज्य में 72.11 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,808 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 19.67% है। इधर, अच्छी खबर यह है कि मुंबई में रोज की संक्रमण दर 30% से घटकर 13.7% रह गई है। हालांकि, महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स का कहना है कि कोरोना पीक पर पहुंच गया या पीक खत्म हो रहा है, यह जानने के लिए 1 हफ्ते इंतजार करना होगा।

कर्नाटक: यहां रविवार को 34,047 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 5902 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 32.20 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,431 लोगों की मौत हो गई। यहां भी एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो गई है। अब यहां 1,97,982 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 19.29% हो चुका है।

तमिलनाडु:यहां रविवार को 24 घंटे के दौरान 23,975 नए मामले सामने आए, जबकि 11469 मरीज ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 29.39 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,989 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 1,42,476 हैं। तमिलनाडु में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.04% हो गया है। इसे पहले शनिवार को यहां पॉजिटिविटी रेट 16% था।

दिल्ली:दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,286 नए मामले सामने आए, जो शनिवार को मिले 20,718 केस से 13% कम है। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 27.87% है। राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान 28 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि 21,846 मरीज ठीक भी हुए हैं। राजधानी में अब कुल एक्टिव केस 89819 हो गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 17.09 लाख हो गई है, जिनमें से 15.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राजधानी में 25,363 लोगों की मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल:पश्चिम बंगाल में शनिवार को 14,938 नए केस मिले हैं। बंगाल में इस दौरान 9973 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 36 लोगों की मौत हो गई है। यहां पॉजिटिविटी रेट 27.73% है। राज्य में अब तक कुल 18.89 लाख केस मिले हैं, जबकि 17.17 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से अब तक कुल 20,088 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगाल में अब कुल एक्टिव केस 1 लाख 60 हजार 305 हैं।

राजस्थान
यहां रविवार को 9,669 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 4686 लोग ठीक हुए और 6 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.37 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.65 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,005 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 63,405 हैं।

मध्य प्रदेश
यहां रविवार को 6,380 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 1785 लोग ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 8.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,545 लोगों की मौत हो गई। 30,109 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

 उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 17138 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 8802 लोग ठीक हुए और 10 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 18.34 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 17.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,963 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 103474 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

 पंजाब
यहां रविवार को 7,318 लोग संक्रमित पाए गए। 3704 लोग ठीक हुए और 15 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.63 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,769 लोगों की मौत हो गई। कुल 41,250 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

हरियाणा
यहां रविवार को 8,900 लोग संक्रमित पाए गए और 4,361 लोग ठीक हुए। यहां 6 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.46 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,104 लोगों की मौत हो गई। कुल 51,253 का अभी इलाज चल रहा है।

गुजरात
यहां रविवार को 10,150 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 6096 ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 9.26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,159 लोगों की मौत हो गई। कुल 63,610 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़
यहां रविवार को 3963 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 3303 लोग ठीक हुए और 7 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.59 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,654 लोगों की मौत हो गई। कुल 32,792 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *