देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामले घटे हैं। सोमवार को कोरोना के 2 लाख 38 हजार 18 नए केस मिले हैं। इस दौरान 305 लोगों की मौत हुई और 1 लाख 57 हजार 421 मरीज ठीक भी हुए। देश में फिलहाल एक्टिव केस की कुल संख्या 17 लाख 36 हजार 628 है। इससे पहले रविवार को 2 लाख 58 हजार 89 नए केस दर्ज किए गए थे। रविवार के मुकाबले सोमवार को 20,071 कम मामले आए हैं।
कोरोना के इलाज की नई गाइडलाइन में डॉक्टर्स को सलाह दी गई है कि वे मरीज को स्टेरॉयड्स देने से बचें। इससे ब्लैक फंगस जैसे दूसरे इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। कुछ दिन पहले ही कोविड टास्क फोर्स के चीफ ने दूसरी लहर में ड्रग्स के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल को लेकर पछतावा जाहिर किया था। नई गाइडलाइन के मुताबिक, अगर स्टेरॉयड्स जैसी ड्रग्स बहुत जल्दी और ज्यादा मात्रा में या फिर काफी लंबे समय तक दी जाती है, तो इससे सेकेंडरी इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल एक्टिव केस: 17,36,628
कुल संक्रमित : 3,76,16,855
कुल रिकवरी: 3,53,84,922
कुल मौतें: 48,67,57
दिल्ली में सोमवार को 12,527 नए कोरोना मामले दर्ज हुए। यह लगातार चौथा दिन है जब डेली केस में गिरावट हुई है। 13 जनवरी को 28,867 नए केस दर्ज हुए थे, 14 जनवरी को 24,343 मामले मिले, 15 जनवरी को 20,718, 16 जनवरी को 18,286 मामले और 17 जनवरी को 12,527 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 27.99% है। यहां रविवार के मुकाबले एक्टिव केस में 5,837 की गिरावट आई है। रविवार को 89,819 मामले दर्ज हुए थे, जो सोमवार को घटकर 83,982 रह गए।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 31,111 नए मामले सामने आए हैं, जो रविवार के मुकाबले 10,216 कम हैं। सोमवार को 29,092 लोग डिस्चार्ज हुए और 24 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2,67,334 हो गए हैं। मुंबई में भी नए केस घटने का सिलसिला जारी है। सोमवार को 5,956 नए केस मिले, जो रविवार से 1,939 कम हैं। हालांकि मेट्रो सिटी में कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक मिले मरीजों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। सोमवार को 12 लोगों की मौत हुई है।
कर्नाटक:राज्य में सोमवार को 27,156 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 7827 लोग ठीक हुए और 14 लोगों की मौत हो गई। कुल 32.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.91 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,445 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 2,17,297 है। पॉजिटिविटी रेट कम होकर 12.46% हो गया है।
तमिलनाडु :24 घंटे के दौरान यहां 23,443 नए मामले सामने आए, जबकि 13,551 मरीज ठीक हुए और 20 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 29.63 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,009 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 1,52,348 हैं। पॉजिटिविटी रेट 16.71% है।
केरल :राज्य में सोमवार को 22,946 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 5280 लोग ठीक हुए और 18 लोगों की मौत हो गई। कुल 54.01 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 52.28 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 50,904 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 1,21,458 है। पॉजिटिविटी रेट 33.08% पर पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश में सोमवार को 15,622 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 12,402 लोग ठीक हुए और 9 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 18.49 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 17.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,972 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 1,06,616 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
गुजरात
राज्य में सोमवार को 12,753 नए मामले सामने आए, जबकि 5984 मरीज ठीक हुए और 5 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.38 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,165 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 70374 हैं। पॉजिटिविटी रेट 16.71% है।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में सोमवार को 9385 नए केस मिले हैं। इस दौरान 11,034 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 33 लोगों की मौत हो गई है। यहां पॉजिटिविटी रेट 26.43% है। राज्य में अब तक कुल 19.07 लाख केस मिले हैं, जबकि 17.28 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। कुल 20,121 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 1 लाख 58 हजार 623 हैं।
राजस्थान
यहां सोमवार को 9,236 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 5894 लोग ठीक हुए और 5 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.46 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,010 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 66,742 हैं।
हरियाणा
राज्य में सोमवार को 9,204 लोग संक्रमित पाए गए और 5,631 लोग ठीक हुए। यहां 12 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.56 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.91 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,116 लोगों की मौत हो गई। कुल 54,814 का अभी इलाज चल रहा है।
मध्य प्रदेश
यहां 24 घंटे में 6,970 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 2106 लोग ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 8.37 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.92 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,545 लोगों की मौत हो गई। 34,973 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
ग्वालियर के सिंधिया स्कूल फोर्ट में लगातार तीसरे दिन कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां 24 घंटे में 28 और कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। सभी होम आइसोलेट कर दिए गए हैं। एक दिन पहले 49, दो दिन पहले 11 संक्रमित मिल चुके हैं। जय विलास म्यूजियम के भी 24 वर्कर संक्रमित आए हैं। ग्वालियर में 524 कोविड संक्रमित मिले हैं
पंजाब
राज्य में सोमवार को 6593 लोग संक्रमित पाए गए। 4,393 लोग ठीक हुए और 21 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,790 लोगों की मौत हो गई। कुल 43,429 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
छत्तीसगढ़
यहां सोमवार को 4,574 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 5,396 लोग ठीक हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.64 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.18 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,664 लोगों की मौत हो गई। कुल 31,960 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
बिहार
यहां सोमवार को 3,526 लोग संक्रमित पाए गए। 5,907 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.90 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,141 लोगों की मौत हो गई। कुल 33,122 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 3.14% है।
झारखंड
यहां सोमवार को 2,499 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 4,266 लोग ठीक हुए और 6 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,209 लोगों की मौत हो गई। कुल 29,974 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।