सेंसेक्स 634 पॉइंट्स गिर कर 59464 पर बंद

सेंसेक्स 634 पॉइंट्स गिर कर 59464 पर बंद

हफ्ते के चौथे दिन आज शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 634 पॉइंट्स गिर कर 59,464 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 181 अंक नीचे 17,757 पर बंद हुआ। बजाज फिनसर्व का शेयर 4.5% टूटा है। जबकि TCS और इंफोसिस के स्टॉक 2-2% नीचे रहे।

पिछले तीन दिन में सेंसेक्स 1,844 पॉइंट्स टूटा गया है। तीनों दिन 500-500 अंक से ज्यादा गिरा है। मंगलवार को इसमें 554, बुधवार को 656 और आज 634 अंक की गिरावट आई। इस दौरान निवेशकों के करीब 6.5 लाख करोड़ रुपए डूबे हैं। मार्केट कैप 280 लाख करोड़ से घटकर 273.46 लाख करोड़ रुपए हो गया है।सेंसेक्स आज 53 पॉइंट्स नीचे 600,45 पर खुला था। दिन में इसने 600,45 का ऊपरी और 59,068 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 22 गिरावट में और 8 बढ़त के साथ बंद हुए। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में हिंदुस्तान यूनिलीवर, HCL टेक, डॉ. रेड्‌डी हैं।इनके अलावा नेस्ले, विप्रो, टेक महिंद्रा, HDFC, TCS और सन फार्मा भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, मारुति, टाटा स्टील और एयरटेल हैं।

सेंसेक्स के 432 शेयर अपर सर्किट में और 322 लोअर सर्किट में रहे। इसका मतलब यह है कि एक दिन में इनके भाव में एक तय सीमा से ज्यादा न तो गिरावट हो सकती है और न ही बढ़त हो सकती है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 273.46 लाख करोड़ रुपए है। कल यह 274.91 लाख करोड़ रुपए था।उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 181 अंक गिर कर 17,757 पर बंद हुआ। इसके नेक्स्ट 50, मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स गिरावट में हैँ। निफ्टी ने 17,943 का ऊपरी और 17,648 का निचला स्तर बनाया। यह 17,921 पर खुला था। इसके 50 शेयर्स में से 15 बढ़त में और 35 नीचे बंद हुए।

निफ्टी के गिरने वाले स्टॉक में प्रमुख रूप से इंफोसिस, बजाज ऑटो, डिवीज लैब, बजाज फिनसर्व रहे। बढ़ने वाले शेयर में टाटा कंज्यूमर, पावरग्रिड, ग्रासिम, एयरटेल रहे। इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 656 पॉइंट्स गिर कर 60,098 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 174 अंक नीचे 17,938 पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *