PM मोदी ने सर्किट हाउस का उद्घाटन किया:सोमनाथ मंदिर के पास 30 करोड़ की लागत से तैयार हुआ

PM मोदी ने सर्किट हाउस का उद्घाटन किया:सोमनाथ मंदिर के पास 30 करोड़ की लागत से तैयार हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह गुजरात में सोमनाथ मंदिर के पास बने नए सर्किट हाउस का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। यह भवन 30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इस सर्किट हाउस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां VIP और डीलक्स कमरे भी उपलब्ध हैं। यहां कॉफ्रेंस और ऑडिटोरियम हॉल भी है।

इस सर्किट हाउस को इस तरह से बनाया गया है कि इसके हर कमरे से समुद्र दिखता है। PMO कार्यालय ने बताया गया कि सोमनाथ मंदिर के आसपास कोई सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में यह सर्किट हाउस सभी आवश्यकताओं को पूरा करेगा।इसकी ब्लिडिंग में लाइट को इस तरह लगाया गया है कि अंधेरे में जब इन्हें ऑन किया जाता है तब बिल्डिंग जगमगाने लगती है। ये सामने और ऊपर की तरफ से लाइट की वजह से काफी आकर्षित करती है। कुल मिलाकर रात के अंधेरे में सर्किट हाउस की खूबसूरती और बढ़ जाती है। चलिए आपको इसके कुछ फोटोज दिखाते हैं।

सोमनाथ मंदिर के निर्माण में करीब पांच साल लगे थे। मंदिर का शिखर करीब 150 फीट ऊंचा है। शिखर पर एक कलश स्थित है जिसका वजन 10 टन है। ये मंदिर 10 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यहां 42 अन्य मंदिर भी हैं। मुख्य मंदिर के अंदर गर्भगृह, सभामंडपम और नृत्य मंडपम है। मंदिर के दक्षिण ओर समुद्र के किनारे एक स्तंभ है जिसे बाणस्तंभ के नाम से जाना जाता है। अलग-अलग राज्यों के साथ देश और दुनिया से सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने हर साल करीब करीब 1 करोड़ श्रद्धालु आते हैं।PM मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत एक श्लोक से की। उन्होंने कहा कि भगवान सोमनाथ की आराधना में हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि भक्तिप्रदानाय कृतावतारं, तं सोमनाथं शरणं प्रपद्ये। यानी, भगवान सोमनाथ की कृपा अवतीर्ण होती है, कृपा के भंडार खुल जाते हैं। मोदी ने कहा कि जिन परिस्थितियों में सोमनाथ मंदिर को तबाह किया गया और जिन परिस्थितियों में सरदार पटेल के प्रयासों से मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ, वे दोनों हमारे लिए एक बड़ा संदेश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *