देश में गुरुवार को 3 लाख 47 हजार 254 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.51 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 701 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में 29,722 की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे एक दिन पहले बुधवार को 3.17 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 491 लोगों की मौत हुई थी।
देश में पिछले 4 दिनों से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 17 जनवरी को देश में 310 मौतें हुई थीं। वहीं, 4 दिन बाद गुरुवार को यह संख्या दोगुने से भी अधिक (701) हो गई। ये मौतें तीसरी लहर में सबसे ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली (43), तमिलनाडु (39), पश्चिम बंगाल (37), महाराष्ट्र (37) में हुईं। मौतों का आंकड़ा 8 महीने बाद 700 के पार पहुंचा है। दूसरी लहर में केस घटने के दौरान 11 मई को 724 मौतें दर्ज की गई थीं।
इस बीच बेंगलुरु के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) हॉस्टल में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। यहां 33 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 16 हॉकी प्लेयर्स और उनके कोच भी शामिल हैं।दिल्ली के उपराज्यपाल ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने के अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि दफ्तरों को 50% क्षमता के साथ खोला जा सकता है, लेकिन बाकी सारे लॉकडाउन लगे रहें तो अच्छा रहेगा। राज्य में कोरोना की स्थिति बेहतर होने पर इस बारे में फैसला लिया जाएगा।
कर्नाटक में वीकेंड कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। अगर आगे केस बढ़ते हैं तो इसे दोबारा लागू कर दिया जाएगा। उधर, तमिलनाडु में संडे लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। पिछले रविवार यानी 16 जनवरी को भी यहां कम्प्लीट लॉकडाउन लगाया गया था।
फिलहाल देश में 20.12 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 20 लाख के पार पहुंचे हैं। कुल एक्टिव केस ने 31 दिसंबर को 1 लाख और 8 जनवरी को 5 लाख का आंकड़ा छुआ था। इस लिहाज से महज 21 दिन में कुल एक्टिव केस 20 गुना हो गए हैं।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल संक्रमित : 3,85,66,047
कुल रिकवरी: 3,60,48,868
कुल मौतें: 4,88,396
कर्नाटक:यहां गुरुवार को 47,754 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 22,143 लोग ठीक हुए और 29 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को 40,499 लोग संक्रमित पाए गए थे। यानी, केस एक दिन में 17% बढ़ गए हैं। यहां कुल 33.76 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 30.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,515 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 2,93,231 और पॉजिटिविटी रेट 18.49% है। बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 18.11% था।
केरल:
राज्य में गुरुवार को 46,387 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 15,388 मरीज ठीक हुए हैं और 32 लोगो की मौत हुई है। बुधवार को यहां 34,119 केस सामने आए थे और 49 लोगो की मौत हुई थी। अब तक कुल 55.10 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 52.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51,501 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 1,99,041 है। गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 40.21% हो गया है। इससे पहले बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 37.13% था।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 45,932 नए केस सामने आए हैं, जो बुधवार के मुकाबले 2,235 ज्यादा हैं। इससे एक दिन पहले बुधवार को राज्य में 43,697 मामले सामने आए थे, यानी एक दिन में 5% केस बढ़े हैं। वहीं, गुरुवार को 52,025 मरीज ठीक हुए और 37 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2,58,569 हो गए हैं।
तमिलनाडु:24 घंटे के दौरान यहां 28,561 मामले सामने आए हैं। वहीं, 19,978 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 39 लोगों की जान गई है। इससे पहले बुधवार को यहां 26,981 मामले दर्ज किए गए और 35 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में कुल 30.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.26 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,112 मरीजों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 1,79,205 है और पॉजिटिविटी रेट 18.44% है। इससे एक दिन पहले पहले पॉजिटिविटी रेट 17.91% था।
गुजरात:राज्य में गुरुवार को 24,485 नए मामले सामने आए, जबकि 10,310 मरीज ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 10.01 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में बुधवार को 20,966 नए मामले दर्ज किए गए थे और 12 लोगों की मौत हुई थी। यहां कुल एक्टिव केस 1,04888 हैं। पॉजिटिविटी रेट 17.62% है, इससे पहले बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 15.12% दर्ज किया गया था।
दिल्ली में गुरुवार को डेली केस में गिरावट देखी गई। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 12,306 नए संक्रमित मिले हैं और 43 मौतें दर्ज की गई। इससे एक दिन पहले बुधवार को 13,785 नए कोविड मामले सामने आए थे और 35 मौतें दर्ज की गई थीं। गुरुवार का आंकड़ा 12,306 रहा। पॉजिटिविटी रेट 21.48% दर्ज किया गया। राजधानी में एक्टिव केस घटकर 68,730 रह गए हैं। इससे पहले बुधवार को 75,282 एक्टिव केस थे।
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना से 43 मौतों का आंकड़ा दूसरी लहर, यानी 10 जून के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले साल 10 जून को दिल्ली में 44 लोगों की जान गई थी। हालांकि, रोजाना के केसेस में 11% की कमी दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश:यहां बीते 24 घंटे में 18,429 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 19,328 लोग ठीक हुए और 10 मौत दर्ज की गई। यहां बुधवार को 17,662 लोग संक्रमित पाए गए और 12 मौत दर्ज की गई थी। अब तक राज्य में 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,000 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 97,329 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 10,959 नए केस मिले हैं। इस दौरान 17,815 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 37 लोगों की मौत हुई है। यहां बुधवार को 11,447 नए केस मिले और 38 लोगों की मौत हुई थी। यहां पॉजिटिविटी रेट 16.27% है। राज्य में अब तक कुल 19.39 लाख केस मिले हैं, जबकि 17.74 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। कुल 20,230 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 1,44,809 हैं।
राजस्थान:
यहां गुरुवार को 14,079 संक्रमित मिले, जबकि 10,528 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। राज्य में बुधवार को 13,398 संक्रमित मिले और 12 लोगों की मौत हो गई थी। अब तक राज्य में 10.84 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.96 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,044 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 78,099 हैं। पॉजिटिविटी रेट 18.41% है।
हरियाणा:राज्य में बीते 24 घंटों को 9,558 लोग संक्रमित पाए गए। 7,276 लोग ठीक हुए और 6 लोगों की मौत हुई है। यहां बुधवार को 8,847 लोग संक्रमित पाए गए और 8 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 8.82 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,142 लोगों की मौत हो गई। कुल 61,620 का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 20.1% है।
पंजाब में बीते दिन 7,862 संक्रमित मिले हैं और 36 ने दम तोड़ दिया। यहां बुधवार को 7,717 संक्रमित मिले थे और 29 की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 6.92 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.28 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,882 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस 47,400 और पॉजिटिविटी रेट 18.75% है।
छत्तीसगढ़:बीते दिन यहां 5,649 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 5,919 मरीज ठीक हुए और 15 मरीजों की मौत हो गई। यहां बुधवार को 5,625 संक्रमित मिले थे और 9 की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 10.81 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.35 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,697 लोगों की मौत हो गई। कुल 31,736 का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 10.78% है।
बिहार:यहां गुरुवार को 3475 लोग संक्रमित पाए गए। 7,277 लोग ठीक हुए और 6 की मौत हो गई। वहीं, बुधवार को 4,063 लोग संक्रमित हुए और 11 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.02 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,162 लोगों की मौत हो गई। कुल 26,673 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।