CM का निर्देश… और एक्शन शुरू:​​​​​​​कोरबा में अवैध खनन करते 10 ट्रैक्टर जब्त, 5 गिरफ्तार

CM का निर्देश… और एक्शन शुरू:​​​​​​​कोरबा में अवैध खनन करते 10 ट्रैक्टर जब्त, 5 गिरफ्तार

अवैध रेत खनन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सख्ती के महज एक घंटे बाद ही पुलिस एक्शन में आ गई है। कोरबा में पुलिस ने अलग-अलग जगह एक साथ छापा मार अवैध खनन में लगे 10 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इनके साथ 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं दो दिन पहले पकड़े गए रेत तस्कर के खुदकुशी के ड्रामे के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा SP भोजराम पटेल ने टीम बनाकर अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की है। जब्त किए गए ट्रैक्टरों को खनिज विभाग को सौंपा जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों में ग्राम रोकदा, उरगा निवासी कृष्ण कुमार पटेल, पंडरीपानी निवासी राधेलाल, जोगीपाली, उरगा निवासी कन्हैयालाल पटेल, कपाटगुड़ा, इमलीछापर निवासी रवि पटेल और अविनाश केवट शामिल हैं।इससे पहले 25 जनवरी को भी पुलिस ने छापा मार अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर को जब्त किया था। उस दौरान पकड़े गए आरोपी कादिर खान ने कोतवाली परिसर में खुद पर केरोसीन डालकर खुदकुशी का ड्रामा किया था। साथ ही आरोप लगाया था कि पुलिस बाकी पर कार्रवाई नहीं करती, सिर्फ उसे ही पकड़ा जाता है। इस पर SP के निर्देश पर दबाव बनाने और अवैध खनन में उसको जेल भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ देर पहले ही अवैध खनन रोकने के निर्देश दिए थे। कहा है कि नदियों में होने वाले अवैध खनन के लिए सीधे तौर पर कलेक्टर और SP जिम्मेदार होंगे। कार्रवाई नहीं होने पर जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई होगी। अवैध रेत खनन को लेकर अरपा अर्पण महाभियान समिति ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। इससे पहले समिति अफसरों और हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *