2022-23 के आम बजट को लेकर बहस:2022-23 के आम बजट को लेकर बहस:

2022-23 के आम बजट को लेकर बहस:2022-23 के आम बजट को लेकर बहस:

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी। बजट के पहले ही बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं में बहस शुरू हो गई है। बीजेपी कार्यकर्ता आने वाले बजट की सराहना करने में लगे हैं, तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बजट में पिछले सालों की तरह जुमलेबाजी नहीं की जाए। धरातल पर भी इसका काम शुरू हो।सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जितने भी केंद्रीय बजट जारी हुए हैं। सभी में अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना अंत्योदय को ध्यान में रखा गया है। कोरोना काल के बावजूद भी केंद्र सरकार ने देश को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज जारी किया। ऐसे में इस बार भी बजट देश को आर्थिक गति प्रदान करने वाला होगा। सीकर बीजेपी के विष्णु काबरा ने बताया कि केंद्र सरकार का इस वर्ष का बजट युवा वर्ग पर आधारित बजट होगा। जिसमें केंद्र सरकार इनोवेशन और स्किल इंडिया को ध्यान में रखकर घोषणा करेगी।

सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने बताया कि केंद्र सरकार ने साल 2016 में बजट जारी करते हुए कहा था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। केंद्र सरकार ने तीन काले कानून बनाए, जिसका विरोध करते हुए कई किसान शहीद हो गए। ऐसे में केंद्र को किसानों को ध्यान में रखते हुए बजट घोषित करना चाहिए। सीकर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी गोविंद पटेल ने बताया कि केंद्र सरकार ने पिछले चतसाल कोरोना काल में 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज घोषित कर जुमलेबाजी की थी। लेकिन बजट में जुमलेबाजी नहीं करे। केंद्र सरकार युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट की घोषणा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *