शेयर बाजार:सेंसेक्स 143 पॉइंट्स गिर कर 58644 पर बंद

शेयर बाजार:सेंसेक्स 143 पॉइंट्स गिर कर 58644 पर बंद

शेयर बाजार में आज गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 143 पॉइंट्स गिर कर 58,644 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44 अंक नीचे 17,516 पर बंद हुआ। SBI का शेयर 1.92% गिरा।सेंसेक्स आज 130 पॉइंट्स ऊपर 58,918 पर खुला था। दिन में इसने 58,943 का ऊपरी और 58,446 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 11 बढ़त में और 19 गिरावट के साथ बंद हुए। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड आदि रहे। इसके साथ ही TCS, HCL टेक और टेक महिंद्रा के शेयर्स भी गिरकर बंद हुए।

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, डॉ. रेड्‌डी, मारुति, टाइटन और एयरटेल के भी शेयर गिरावट में रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में सनफार्मा, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील हैं। अल्ट्राटेक, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, इंफोसिस और HDFC बैंक भी बढ़कर बंद हुए।सेंसेक्स के 438 शेयर अपर और 138 लोअर सर्किट में रहे। इसका मतलब यह है कि एक दिन में इन स्टॉक में एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट आ सकती है न बढ़त हो सकती है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 267.65 लाख करोड़ रुपए है जो कल 268.25 लाख करोड़ रुपए था।

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44 पॉइंट्स गिर कर 17,516 पर बंद हुआ। यह 17,590 पर खुला था और 17,617 का ऊपरी तथा 17,462 का निचला स्तर बनाया। इसका नेक्स्ट 50, निफ्टी फाइनेंशियल और निफ्टी बैंक इंडेक्स और मिडकैप इंडेक्स नीचे है।निफ्टी के 50 शेयर्स में से 34 गिरावट में और 16 बढ़त में रहे। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में हीरो मोटो कॉर्प, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई और आयशर मोटर्स रहे। बढ़ने वाले में ONGC, हिंडालको, डिवीज लैब एशियन पेंट्स, सनफार्मा रहे। इससे पहले गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 770 पॉइंट्स गिर कर 58,788 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 219 अंक टूटकर 17,560 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *