एक साल में सबसे ज्यादा बढ़त:सेंसेक्स 1736 पॉइंट्स बढ़कर 58142 पर बंद

एक साल में सबसे ज्यादा बढ़त:सेंसेक्स 1736 पॉइंट्स बढ़कर 58142 पर बंद

शेयर बाजार आज हफ्ते के दूसरे दिन भारी तेजी में रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,736 अंक (3.08%) बढ़कर 58,142 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 509 पॉइंट्स (3.08%) बढ़त के साथ 17,352 पर बंद हुआ। फाइनेंशियल और IT शेयर्स में अच्छी खासी तेजी रही। निवेशकों को 6.76 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ।एक फरवरी 2021 के बाद किसी एक दिन में यह सेंसेक्स की सबसे बड़ी बढ़त है। आज सभी इंडेक्स हरे निशान में रहे। सबसे ज्यादा निफ्टी ऑटो में बढ़त रही जो 4% से ज्यादा थी। निफ्टी बैंक 3.42, निफ्टी आईटी 3.05, निफ्टी मीडिया 3.77, सरकारी बैंक 3.99 और प्राइवेट बैंक 3.26% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

कल लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 255.11 लाख करोड़ रुपए था, जो आज 261.87 लाख करोड़ रुपए रहा। सेंसेक्स के सभी 30 स्टॉक बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें बजाज फाइनेंस 5.38 और बजाज फिनसर्व 4.46% के साथ सबसे ज्यादा बढ़े। SBI, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन के शेयर्स 4-4 % से ज्यादा बढ़े।विप्रो, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एयरटेल, इंफोसिस, HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के स्टॉक 3-3 % से ज्यादा तेजी में रहे। मारुति, ICICI बैंक, अल्ट्राटेक, नेस्ले, TCS, NTPC के स्टॉक में 2-2% से अधिक की बढ़त रही। सबसे कम बढ़ने वाले में पावरग्रिड और ITC के साथ सनफार्मा का शेयर रहा।

सेंसेक्स आज 326 पॉइंट्स ऊपर 56,731 पर खुला था। इसने 58,211 का ऊपरी और 56,438 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 422 शेयर्स लोअर और 271 अपर सर्किट में रहे। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट हो सकती है और न बढ़त हो सकती है।

सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से 2,056 शेयर्स बढ़त में हैं और 1,316 गिरावट में रहे। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 509 पॉइंट्स ऊपर 17,352 पर बंद हुआ।

निफ्टी 16,933 पर खुला था और 16,839 का निचला तथा 17,375 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके नेक्स्ट 50 में 2.4% की जबकि मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स में 3-3% से ज्यादा की तेजी रही। निफ्टी के 50 स्टॉक में से 48 बढ़त में और 2 गिरावट में रहे।

स्माल और मिड कैप के 80% शेयर्स तेजी में रहे। 27 जनवरी 2022 के बाद सरकारी बैंक में आज सबसे ज्यादा तेजी रही जबकि निफ्टी मीडिया इंडेक्स ने सितंबर 2021 का रिकॉर्ड तोड़ा। ऑटो इंडेक्स 7 अक्टूबर 2021 का रिकॉर्ड तोड़कर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 21 मई 2021 के बाद आज सबसे ज्यादा बढ़ा।विप्रो, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एयरटेल, इंफोसिस, HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के स्टॉक 3-3 % से ज्यादा तेजी में रहे। मारुति, ICICI बैंक, अल्ट्राटेक, नेस्ले, TCS, NTPC के स्टॉक में 2-2% से अधिक की बढ़त रही। सबसे कम बढ़ने वाले में पावरग्रिड और ITC के साथ सनफार्मा का शेयर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *