वोटिंग से ऐन पहले बहन फिर सिद्धू के खिलाफ:राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई

वोटिंग से ऐन पहले बहन फिर सिद्धू के खिलाफ:राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई

पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू की बहन वोटिंग से महज चंद घंटों पहले फिर उनके खिलाफ खड़ी हो गई हैं। उन्होंने सिद्धू के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि उन्होंने कहा है कि इसे चुनाव से जोड़ना ठीक नहीं है। उनकी कोशिश सिर्फ अपनी मां को इंसाफ दिलाना है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस बारे में अपनी बात कही है। सिद्धू के खिलाफ की गई शिकायत में उन्होंने सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार, मानहानि, मेंटल टॉर्चर और चीटिंग जैसे आरोप लगाए हैं।

सुमन तूर ने कहा, ‘मैंने मां के साथ हुए व्यवहार के संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग के पास शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने कहा कि यह कोई चुनाव से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि मां को इंसाफ दिलाने की कोशिश है। इससे लोगों को भी पता चलेगा कि कोई भी अपने माता-पिता के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकता।’

सुमन तूर ने इससे पहले कहा था कि पिता भगवंत सिंह सिद्धू की मौत के बाद नवजोत ने मां निर्मल भगवंत को बेसहारा छोड़ दिया। उनकी मां की दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस की तरह मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धू ने झूठ बोला कि उनके माता-पिता न्यायिक तौर पर अलग हुए थे। अमेरिका से आई सुमन ने कहा कि जब उन्होंने सिद्धू से इस बारे में पूछना चाहा तो उन्हें वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया गया। वह उनसे मिलने गईं तो दरवाजा तक नहीं खोला।इस मुद्दे को नवजोत सिद्धू ने सीधे राजनीति से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि विरोधी राजनीति के लिए 30 साल बाद उनकी मां को कब्र से निकाल लाए। उन्होंने कहा कि सिद्धू इतना गिरा हुआ नहीं है कि अपनी मां को इस कीचड़ में गिराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोग ऐसी घटिया राजनीति को कतई स्वीकार नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *