कोहली श्रीलंका सीरीज से बाहर हो सकते हैं:टी-20 मैचों के लिए विराट को आराम दे सकती है BCCI

कोहली श्रीलंका सीरीज से बाहर हो सकते हैं:टी-20 मैचों के लिए विराट को आराम दे सकती है BCCI

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व कप्तान विराट कोहली को टी-20 सीरीज के दौरान आराम दिया जा सकता है। कोहली काफी लंबे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं।

उधर, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की नेशनल टीम में वापसी हो सकती है। चोट के कारण जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से ही टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, बुमराह को साउथ अफ्रीका दौरे के बाद वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान आराम दिया गया था। टेस्ट सीरीज से पहले BCCI रोहित शर्मा को तीनो फॉर्मेट का कप्तान भी बना सकती है।जडेजा फिलहाल बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। वह 24 फरवरी तक लखनऊ पहुंच सकते हैं। जहां उन्हें कुछ दिन क्वारैंटाइन में रहना होगा। जडेजा के टी-20 सीरीज में तो नहीं, लेकिन टेस्ट सीरीज में खेलने की उम्मीद है। हालांकि, बुमराह की वापसी टी-20 सीरीज से ही हो सकती है।

BCCI ने टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच होने वाली टी-20 और टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंकाई टीम के दौरे की शुरुआत 24 फरवरी से लखनऊ में पहले टी-20 मैच के साथ होगी। दो मैचों की टेस्ट सीरीज 4 मार्च से मोहाली में शुरू होगी। पूर्व कप्तान विराट कोहली मोहाली में ही अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे।BCCI के एक अधिकारी ने अपने बयान में बताया कि सिलेक्टर्स, प्लेयर्स, कोच सब चाहते हैं कि रोहित शर्मा ही टेस्ट टीम के भी कप्तान बनें। उन्होंने कहा कि रोहित के टेस्ट कप्तान बनाए जाने का आधिकारिक ऐलान अगले हफ्ते श्रीलंका के साथ सीरीज के लिए टीम के चयन के बाद किया जाएगा। हिटमैन पहले से ही वनडे और टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *