प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू में दिखी इंडियन नेवी की ताकत:

प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू में दिखी इंडियन नेवी की ताकत:

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के फ्लीट की समीक्षा की। रक्षा मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह बारहवां फ्लीट रिव्यू है। इसे भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया गया।

इस बार प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू-2022 (PFR-22) की थीम ‘भारतीय नौसेना-राष्ट्र की सेवा में 75 साल’ रखी गई। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 21 तोपों की सलामी दी गई। उन्हें गार्ड आफ ऑनर भी दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि PFR-22 के तहत कोविंद युद्धपोतों सहित नौसेना के दो फ्लीट और तटरक्षक बल, भारतीय नौवहन निगम तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Shipping Corporation of India and Ministry of Earth Sciences) के फ्लीट की समीक्षा की, जिसमें 10,000 से अधिक कर्मियों द्वारा संचालित 63 जहाज और पनडुब्बियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में मिकोयान मिग-29के, बोइंग पी-8आई नेप्च्यून और एचएएल ध्रुव एमके3 सहित 50 विमानों ने फ्लाई-पास्ट का प्रदर्शन किया।नौसेना के अनुसार, फ्लाईपास्ट के बाद मरीन कमांडो (MARCOS) आतंकवाद निरोधी अभियान और खोजी एवं बचाव अभ्यास के अलावा कुछ पनडुब्बियों के जरिये ‘स्टीम पास्ट’ का प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *