शेयर बाजार:सेंसेक्स 149 पॉइंट्स गिर कर 57683 पर बंद

शेयर बाजार:सेंसेक्स 149 पॉइंट्स गिर कर 57683 पर बंद

शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन गिरावट में रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 149 पॉइंट्स गिर कर 57,683 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69 अंक टूटकर 17,206 पर बंद हुआ।आज सेंसेक्स 57,551 पर खुला था। इसने 58,141 का ऊपरी और 57,167 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 9 बढ़त में और बाकी 21 गिरावट में रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में विप्रो, इंफोसिस, पावरग्रिड, मारुति, नेस्ले, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और HDFC बैंक रहे। गिरनेवाले स्टॉक में NTPC, सनफार्मा, अल्ट्राटेक, टेक महिंद्रा, इंडडसइंड बैंक और TCS हैं।गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में टाइटन, रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर्स, टाटा स्टील, SBI, बजाज फिनसर्व, डॉ. रेड्‌डी, एयरटेल,एशियन पेंट्स और HDFC रहे।।

सेंसेक्स के 262 स्टॉक अपर और 627 लोअर सर्किट में रहे। इसका मतलब की इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट आ सकती है और न ही बढ़त हो सकती है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 257.27 लाख करोड़ रुपए है जो शुक्रवार को 260.48 लाख करोड़ रुपए था।इसके 127 शेयर्स एक साल के ऊपरी स्तर और 119 निचले स्तर हैं। कुल लिस्टेड कंपनियों मे से 2,775 के शेयर्स नीचे और 711 ऊपर रहे। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 69 पॉइंट्स गिर कर 17,206 पर बंद हुआ। यह 17,192 पर खुला था और 17,017 का निचला तथा 17,351 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके 50 में से 38 गिरावट में और 12 बढ़त में रहे।बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में पावरग्रिड, इंफोसिस, विप्रो और HDFC बैंक हैं। गिरने वालों में हिंडालको, डिवीज लैब, अडाणी पोर्ट, सनफार्मा और UPL हैं। इससे पहले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 59 पॉइंट्स गिर कर 57,832 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28 अंक टूटकर 17,276 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *