CG के स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयों में कटौती:

CG के स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयों में कटौती:

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्‌टी की अवधि में कटौती की गई है। अब स्कूलों में केवल एक महीने का ग्रीष्मावकाश(समर वेकेशन) होगा। परीक्षा और परिणाम के बाद के 15 दिन नए सत्र की कक्षाएं शुरू होंगी। 15 दिनों तक इन कक्षाओं के संचालन के बाद स्कूल गर्मी के लिए बंद किए जाएंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2021-22 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों और डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश के पुराने कैलेंडर में संशोधन किया है। नए आदेश के अनुसार अब इन स्कूलों में 15 मई 2022 से 15 जून 2022 तक कुल 32 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग इसका आदेश जारी कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 31 मार्च 2022 के स्थान पर 30 अप्रैल 2022 तक बढ़ा दिया गया है। आगामी शैक्षणिक सत्र 1 मई 2022 से 15 दिन के अतिरिक्त शैक्षणिक कार्य के लिए प्रारंभ किया जाएगा। इससे पहले के कैलेंडर में 46 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश था। वह 1 मई 2022 से शुरू होकर 15 जून 2022 को खत्म हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *