CG-PSC की सिलेक्शन लिस्ट जारी:

CG-PSC की सिलेक्शन लिस्ट जारी:

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) के 67 पदों की सिलेक्शन लिस्ट जारी की है। फिलहाल इस पद के लिए 62 लोगों की सिलेक्शन लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके रिजल्ट 28 जनवरी को जारी किया गए थे। इस पद के लिए 201 कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लिया गया था। इसी में से टॉप 62 लोगों को सिलेक्ट किया गया है।

इंटरव्यू में 2 कैंडिडेट नहीं पहुंचे थे। लिस्ट में पंकज कुमार बागड़े ने पहला स्थान, अंकित होरा ने दूसरा स्थान और जया शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चयन सूची में अनारक्षित वर्ग से 26, अनुसूचित जाति वर्ग से 10, अनुसूचित जनजाति वर्ग से 23 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से 08 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस सिलेक्शन लिस्ट से जुड़ी पूरी जानकारी लोक सेवा आयोग की बेवसाइट www.psc.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *