यूपी में 5 बजे तक 54% वोटिंग:

यूपी में 5 बजे तक 54% वोटिंग:

उत्तर प्रदेश में सोमवार को 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। शाम 5 बजे तक 54.18% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा चंदौली में 59.59% वोटिंग हुई। जबकि आजमगढ़ में सबसे कम 52.34% वोटिंग हुई है। उधर, मल्हनी सीट पर प्रत्याशी धनंजय सिंह के समर्थकों और यादव गुट के बीच फायरिंग हुई। इस दौरान यादव गुट के संदीप यादव नाम के युवक को गोली लगी है। इसी तरह आजमगढ़ में फर्जी वोटिंग को लेकर सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हुई है। इस दौरान पथराव कर गाड़ियों को तोड़ा गया। भाजपा प्रत्याशी ने सपा कैंडिडेट पर जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। फोर्स ने लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली है।

यह पूरा मामला सदर विधानसभा में सिधारी थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर है। पुलिस मौके पर पहुंची है। यहां सपा से दुर्गा प्रसाद यादव और भाजपा से अखिलेश मिश्रा गुड्डू चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा ने सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

उधर, यूपी चुनाव में आज अचानक गुजरात पुलिस की भी एंट्री हुई। किसान नेता योगेंद्र यादव ने एक वीडियो ट्वीट किया। इसमें गुजरात पुलिस का एक जवान कह रहा है कि योगी ही आएगा। उन्होंने इस वीडियो के साथ चुनाव आयोग को टैग किया है। साथ ही लिखा- देखिए! गुजरात पुलिस यूपी में चुनाव कराने आई थी। वीडियो वायरल होने के बाद योगी ही आएंगे…कहने वाले गुजरात पुलिस के जवान को ड्यूटी से हटा दिया गया है। मिर्जापुर पुलिस ने इसकी जानकारी दी। हालांकि इससे पहले वाराणसी के DM ने कहा था कि वाराणसी में कहीं पर भी गुजरात पुलिस की ड्यूटी नहीं लगी है। बता दें कि चंदौली और मिर्जापुर में चुनाव कराने में गुजरात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *