पंजाब रिजल्ट:

पंजाब रिजल्ट:

पंजाब में सियासी बदलाव के कयास तो पहले से थे, लेकिन आज आए चुनाव नतीजों ने तो बदलाव की नई परिभाषा तय कर दी है। यहां आम आदमी पार्टी ने न सिर्फ बहुमत के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया, बल्कि विनिंग सीट्स का ऐसा पहाड़ खड़ा कर दिया कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा समेत उसके सहयोगी मिलकर भी आप के लगभग चौथाई हिस्से तक ही पहुंच पा रहे हैं।आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने 45 हजार वोट से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। उन्होंने धूरी सीट से कांग्रेस के दलबीर गोल्डी को शिकस्त दी। मौजूदा CM चरणजीत चन्नी दोनों सीटों पर आप कैंडिडेट से हार गए। वहीं, नवजोत सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर, सुखबीर बादल को भी आप के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। 30 साल में पहली बार बादल परिवार का कोई सदस्य विधानसभा चुनाव नहीं जीता।बंपर जीत के केजरीवाल ने कहा, ‘आपने देखा कि पंजाब में कितने बड़े षड्यंत्र किए गए। आखिर में ये सारे इकट्ठे होकर बोले कि केजरीवाल आतंकवादी है। इन नतीजों के जरिए देश की जनता ने बता दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है, केजरीवाल देश का सच्चा सपूत है। केजरीवाल सच्चा देशभक्त है।’

जीत के बाद भगवंत मान ने पंजाब की जनता को संबोधित किया। वे कल पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह भी राजभवन की जगह शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। इससे पहले CM की शपथ राजभवन में होती रही है। शपथ लेने से पहले मान शहीदी स्मारक पर माथा टेकने भी जाएंगे।

जानिए कौन से दिग्गज हारे

सीटकैंडिडेटकिसने हराया
अमृतसर ईस्टनवजोत सिंह सिद्धू (कांग्रेस)जीवनजोत कौर (आप)
पटियाला सिटीकैप्टन अमरिंदर सिंह (पंजाब लोक कांग्रेस)अजीत पाल कोहली (आप)
भदौड़ और चमकौर साहिबचरणजीत सिंह चन्नी (CM और कांग्रेस)भदौड़ में लाभ सिंह उगोके और चमकौर साहिब में चरणजीत सिंह (दोनों आप)
जलालाबादसुखबीर सिंह बादल (अकाली दल)जगदीप कंबोज (आप)
अमृतसर ईस्टबिक्रम मजीठिया (अकाली दल)जीवनजोत कौर (आप)
मोगामालविका सूद (कांग्रेस)डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा (आप)
लांबीप्रकाश सिंह बादल (अकाली दल)गुरमीत सिंह खुडियां (आप)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *