कश्मीर में लश्कर के 3 आतंकी ढेर:

कश्मीर में लश्कर के 3 आतंकी ढेर:

श्रीनगर के नौगाम इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे और इनके पास से कई खतरनाक विस्फोटक, हथियार और आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी है। जोन पुलिस के IG विजय कुमार ने बताया कि खानमोह के सरपंच समीर भट्ट की हत्या में शामिल आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस के मुताबिक मारे गए आतंकियों में से एक 23 साल का शाकिब मुश्ताक खान श्रीनगर के खानमोह का रहने वाला था। जबकि बाकी दो आतंकी आदिल नबी तेली (23 साल) और उमेर नबी तेली (25 साल) पंपोर के रहने वाले हैं।इससे पहले नौगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चला दीं। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *