राघव चड्‌ढा को पंजाब से राज्यसभा भेजेगी AAP:

राघव चड्‌ढा को पंजाब से राज्यसभा भेजेगी AAP:

आम आदमी पार्टी (AAP) युवा नेता राघव चड्‌ढा को पंजाब से राज्यसभा में भेज रही है। राघव चड्‌ढा ने विधानसभा चुनाव में पंजाब के सहप्रभारी का काम किया। जिसके बाद आप को पंजाब में 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल हुई। इसी का इनाम उन्हें दिया जा रहा है। राघव चड्‌ढा के अलावा जालंधर के रहने वाले क्रिकेटर हरभजन सिंह और दिल्ली IIT के एसोसिएट प्रोफेसर संदीप पाठक को राज्यसभा भेजा जा सकता है। प्रोफेसर पाठक ने पंजाब चुनाव के दौरान पर्दे के पीछे रहकर AAP की जीत की रणनीति में अहम भूमिका निभाई है। पंजाब में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो रही हैं। जिन पर चुनाव प्रक्रिया चल रही है।राघव चड्‌ढा को आम आदमी पार्टी ने पंजाब का सहप्रभारी बनाया था। हालांकि पूरी कैंपेन उन्होंने ही संभाली। पंजाब में तेजी से आम आदमी की छवि बना रहे कांग्रेस के सीएम चेहरे चरणजीत चन्नी को उन्होंने जमकर घेरा। खासकर, अवैध रेत खनन मामले में चड्‌ढा की राजनीति के आगे चन्नी टिक नहीं सके। फिलहाल चड्‌ढा दिल्ली से MLA हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) युवा नेता राघव चड्‌ढा को पंजाब से राज्यसभा में भेज रही है। राघव चड्‌ढा ने विधानसभा चुनाव में पंजाब के सहप्रभारी का काम किया। जिसके बाद आप को पंजाब में 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल हुई। इसी का इनाम उन्हें दिया जा रहा है। राघव चड्‌ढा के अलावा जालंधर के रहने वाले क्रिकेटर हरभजन सिंह और दिल्ली IIT के एसोसिएट प्रोफेसर संदीप पाठक को राज्यसभा भेजा जा सकता है। प्रोफेसर पाठक ने पंजाब चुनाव के दौरान पर्दे के पीछे रहकर AAP की जीत की रणनीति में अहम भूमिका निभाई है। पंजाब में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो रही हैं। जिन पर चुनाव प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *