राजधानी में संविदा विद्युत कर्मचारियों का अर्धनग्न प्रदर्शन:बोले-खाली पदों पर हमें ही किया जाए नियुक्त

राजधानी में संविदा विद्युत कर्मचारियों का अर्धनग्न प्रदर्शन:बोले-खाली पदों पर हमें ही किया जाए नियुक्त

छत्तीसगढ़ में अब संविदा विद्युत कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी(CSPDCL) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को राजधानी में बड़ी संख्या में संविदा विद्युत कर्मचारियों ने कंपनी और राज्य सरकार के खिलाफ अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों ने यहां जमकर नारेबाजी की है।

छत्तीसगढ़ संविदा विद्युत कर्मचारी संघ के बैनर तले पिछले 12 दिनों से रायपुर के धरनास्थल में कर्मचारियों का प्रदर्शन चल रहा है। मंगलवार को इनके आंदोलन का 13वां दिन था। मंगलवार को करीब एक हजार कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर दिया है। इनकी मांग है कि इन्हें कंपनी में नियमित किया जाए। इसके अलावा जो पद खाली हैं। उसमें भी इन्हें परमानेंट नियुक्ति दी जाए। साथ ही कंपनी से ठेका प्रथा खत्म की जाए। इससे हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।पिछले दिनों कर्मचारियों ने कंपनी के दफ्तर में भी जाकर विरोध किया था। मगर बात नहीं बनी है। इसलिए मंगलवार को कर्मचारियों ने अलग तरीके से ही प्रदर्शन किया है। इनका कहना है कि हमारी मांगें जब तक पूरी नहीं होती तब तक हम प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि हमें ही कंपनी में नियमित किया जाए। साथ ही जो भी कंपनी में खाली पद हैं। उनमें भी हमें ही शामिल किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *