बाइडेन की नाटो सैनिकों के साथ पिज्जा पार्टी:

बाइडेन की नाटो सैनिकों के साथ पिज्जा पार्टी:

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, रूसी राष्ट्रपति पुतिन को खुली चुनौती देते हुए यूक्रेन की सीमा से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद पोलैंड के शहर रेजजोव पहुंचे। बाइडेन ने वहां तैनात नाटो सैनिकों से मुलाकात की। बाइडेन ने सैनिकों के साथ पिज्जा पार्टी की और सेल्फी ली। बाइडेन ने यहां पुतिन को युद्ध अपराधी भी कहा।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ये पहली बार है जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति ने युद्धग्रस्त देश की सीमा के इतने करीब जाकर सैनिकों से मुलाकात की है। पोलैंड में करीब 20 लाख यूक्रेनी शरणार्थी हैं।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडेन के शनिवार को युद्ध के महत्व के बारे में एक प्रमुख संबोधन देने की उम्मीद है। बाइडेन पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा के साथ-साथ यूक्रेनी शरणार्थियों और अमेरिकी मानवीय सहायता स्वयंसेवकों से भी मुलाकात करेंगे।

बाइडेन ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा से 20 लाख से अधिक यूक्रेनी शरणार्थियों के बारे में जानकारी ली, जो पिछले एक महीने में अपने घरों को छोड़कर यूक्रेन से पोलैंड पहुंचे हैं। डूडा ने बाइडेन को बताया कि ये लोग घायल हैं, इनका मन भी टूटा हुआ है। रूसी बमबारी से घबराकर ये अपना सामान भी छोड़कर आए हैं।

बाइडेन ने कहा- मुझे खेद है कि मैं सुरक्षा कारणों के चलते यूक्रेन नहीं जा सका। उन्होंने डूडा से यूक्रेन की सीमा के जिस दक्षिणपूर्वी शहर रेजजो में मुलाकात की, वो मानवीय सहायता का प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां काफी संख्या में शरणार्थी आए हैं।

बाइडेन ने पुतिन को युद्ध अपराधी बताते हुए कहा- लंबे समय तक सहयोगियों को एकजुट रखना ही तबाही को कम करने का एकमात्र तरीका था। पुतिन की आक्रामकता यूरोप पर कहर बरपा रही है। रूस यूक्रेन पर विजय प्राप्त करने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं पर फिर से विचार कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *