चेन्नई Vs कोलकाता:

चेन्नई Vs कोलकाता:

IPL-15 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने जीत लिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मैच में KKR ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 6 विकेट से हराया। 131 रन का टारगेट KKR ने 19वें ओवर में हासिल कर लिया।

दोनों ही टीमों के कैप्टन नए हैं। धोनी की जगह CSK की कप्तानी जडेजा कर रहे हैं, जो मैच के दौरान प्रेशर में परेशान दिखे। दूसरी ओर KKR के कैप्टन श्रेयस अय्यर जीत मिलने तक हर मौके पर कंट्रोल में नजर आए।

CSK की पारी को धोनी ने फिफ्टी लगाकर संभाला और 131 के टोटल तक पहुंचाया। 2019 के बाद उनकी ये पहली आईपीएल फिफ्टी है। KKR की ओर से उमेश ने तूफानी बॉलिंग की और सलामी बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा। इस मैच में 142 की सबसे तेज रफ्तार वाली गेंद भी उन्होंने ही फेंकी। KKR की ओर से 44 रन की पारी खेलने वाले रहाणे ने जीत को पक्का किया। CSK की ओर से ब्रावो सबसे सफल रहे और उन्होंने 3 विकेट लिए।CSK और KKR के बीच मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर और कमेंटेटर हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया। भज्जी ने कहा- धोनी बैटिंग के दौरान हर बॉल से पहले एक कदम आगे आते हैं, ये उनका टोटका है।

28 पारियों के बाद धोनी की फिफ्टी चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 28 पारी और 3 सीजन के बाद IPL में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंदों पर नाबाद 50 रन की पारी खेली। इससे पहले आईपीएल में धोनी ने अपना आखिरी अर्धशतक 2019 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लगाया था। तब धोनी ने 48 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

CSK: ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, तुषार देशपांडे।
KKR: वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *