पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने सभी गैर भाजपाई मुख्यमंत्रियों और विपक्ष के सभी नेताओं को चिट्ठी लिखी है। इसमें भाजपा के खिलाफ लड़ाई में साथ आने को कहा है। ममता ने भगवा दल के खिलाफ लड़ाई पर चर्चा के लिए एक बैठक करने की अपील की है।ममता ने चिट्ठी में कहा कि अत्याचारी केंद्र के खिलाफ लड़ाई में सभी प्रगतिशील ताकतों का साथ आना समय की जरूरत है। ममता ने कहा कि संयुक्त विपक्ष के उद्देश्य के लिए साथ आएं जिससे देश को जैसी सरकार चाहिए उसके लिए रास्ता बन सके।ममता ने चिट्ठी में लिखा, केंद्र की मोदी सरकार ED, CBI और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा इसका इस्तेमाल कर राजनीतिक बदला ले रही है। हमें BJP के इस कदम का विरोध करना चाहिए। ममता ने कहा कि ये सभी केंद्रीय एजेंसियां BJP शासित राज्यों में कुछ नहीं करती। वहीं चुनाव आने के साथ ही इन्हें विपक्ष के खिलाफ काम पर लगा दिया जाता है।
बंगाल में ममता सरकार के गठन के बाद से ही भाजपा और TMC में ठनी हुई है। दोनों दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। सोमवार को ही पश्चिम बंगाल में बर्धमान जिले के पांडवेश्वर से TMC विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कार्यकर्ता सम्मेलन में BJP समर्थकों को खुलेआम धमकी दी थी। इस पर मंगलवार को BJP ने पलटवार किया है।BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर TMC को तालिबानी मानिसकता कांग्रेस कहा जाए। दरअसल TMC विधायक ने धमकी देते हुए कहा कि कट्टर BJP वोटर बाहर न निकलें।
संबित पात्रा ने मीडिया से कहा, ‘यही धमकी अगर BJP विधायक ने दी होती तो पूरा विपक्ष हमें घेरने आ जाता। TMC विधायक ने BJP कार्यकर्ता नहीं बल्कि BJP वोटर को धमकी दी। यह मानसिकता कि आप घर से बाहर निकलकर वोट नहीं कर सकेंगे, यह विचारधारा तालिबानी मानसिकता कांग्रेस की ही हो सकती है। किसी और की नहीं।’