राजस्थान रॉयल्स ने जीता मैच:211 रन चेज कर रहे SRH के टॉप 4 बैटर्स दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके

राजस्थान रॉयल्स ने जीता मैच:211 रन चेज कर रहे SRH के टॉप 4 बैटर्स दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके

IPL का 5वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 61 रन से हरा दिया। पुणे के MCA स्टेडियम में मंगलवार को हुए मुकाबले में टॉस SRH ने जीता और बॉलिंग का फैसला किया। RR की तरफ से कैप्टन संजू सैमसन (55), देवदत्त पडिक्कल (41) और जोस बटलर (35) ने 200 प्लस रन की बुनियाद रखी। टीम ने 211 का टारगेट दिया। SRH की ओर से कश्मीर के उमरान ने 2 विकेट लिए।

टारगेट चेज कर रही SRH की पूरी टीम 149 रन बना सकी। टॉप 4 बैट्समैन दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। सबसे ज्यादा 57 रन एडम मारक्रम ने बनाए। राजस्थान की ओर से युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट लिए और टी-20 फॉर्मेट में अपने 250 विकेट भी पूरे किए।मैच में युजवेंद्र चहल ने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। 3 विकेट लेते ही उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में अपने 250 विकेट भी पूरे कर लिए। चहल ने कमाल की बॉलिंग करते हुए अभिषेक शर्मा (9), अब्दुल समद (4) और रोमारियो शेफर्ड (24) को आउट किया।

पावर प्ले की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआती 6 ओवर्स में 3 विकेट खोकर सिर्फ 14 रन बनाए। IPL के इतिहास में पावर प्ले का ये सबसे कम स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड राजस्थान का था। जिसने 2009 में बेंगलुरु के खिलाफ 6 ओवर में 14 रन बनाए थे, पर विकेट 2 खोए थे।टारगेट का पीछा कर रही हैदराबाद को दूसरे ही ओवर में झटका लगा, जब कैप्टन विलियम्सन 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनका कैच स्लिप पर पडिक्कल ने पकड़ा। थर्ड अंपायर इस कैच को चेक कर रहे थे और उन्होंने विलियम्सन को आउट करार दिया। हालांकि, रीप्ले में ऐसा लगा कि गेंद जमीन से टकरा गई थी। विलियम्सन भी इस फैसले से खुश नजर नहीं आए।कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 39 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मलिक ने जोस बटलर (35) और देवदत्त पडिक्कल (41) को आउट किया। उमरान ने मैच में लगातार 140+ की रफ्तार से गेंद फेंकी। SRH ने मेगा ऑक्शन से पहले उनको 4 करोड़ में रिटेन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *