केंद्र का पंजाब को एक और झटका:​​​​​​​रूरल डेवलपमेंट फंड के 1100 करोड़ रोके,पिछली सरकार ने कर्ज माफी में बांटे

केंद्र का पंजाब को एक और झटका:​​​​​​​रूरल डेवलपमेंट फंड के 1100 करोड़ रोके,पिछली सरकार ने कर्ज माफी में बांटे

केंद्र सरकार ने पंजाब की नई आम आदमी पार्टी सरकार को एक और बड़ा झटका दिया है। केंद्र ने रूरल डेवलपमेंट फंड (RDF) के 1100 करोड़ रुपए रोक लिए हैं। केंद्र का कहना है कि पंजाब सरकार पहले पंजाब देहाती विकास एक्ट 1987 में संशोधन करे, उसके बाद फंड जारी होगा। असल में पिछली कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण विकास के लिए मिले फंड को किसानों की कर्ज माफी में खर्च कर दिया था। जिसके बाद केंद्र ने यह सख्ती दिखाई है।

केंद्र सरकार का कहना है कि रूरल डेवलपमेंट फंड का पैसा खरीद केंद्रों के विकास के लिए दिया जाता है। यह पैसा इसी पर खर्च होना चाहिए। इसके लिए पंजाब सरकार को अपने पंजाब ग्रामीण विकास अधिनियम 1987 में संशोधन करना चाहिए। इसके बाद ही फंड जारी होगा।केंद्र ने पिछली कांग्रेस सरकार के वक्त भी 1200 करोड़ का फंड रोक लिया था। उस वक्त यह सामने आया कि सरकार ने ग्रामीण विकास का पैसा किसानों की कर्ज माफी में बांट दिया गया। उस वक्त पंजाब सरकार ने भरोसा दिया कि वह एक्ट में संशोधन कर लेंगे। इसके बावजूद पंजाब सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार यह सुनश्चित करेगी कि जिस काम के लिए फंड आया हो, उसी पर खर्च होगा। केंद्र बदले की भावना से काम न करे। यह पिछली सरकार की नाकामी और गलती है, इसका खामियाजा हम क्यों भुगतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *