यूक्रेन पर हमले का 35वां दिन:

यूक्रेन पर हमले का 35वां दिन:

रूस और यूक्रेन के बीच जंग 35वें दिन भी जारी है। हालांकि युद्ध की आंच तब कुछ कम होती नजर आई जब रूसी सैनिकों के कीव से पीछे हटने खबर आई, लेकिन यूक्रेन जनरल स्टाफ का कहना है कि रूस यूक्रेनी आर्मी का ध्यान भटकाने के लिए सिर्फ कुछ यूनिट्स का रोटेशन कर रहा है।

दूसरी तरफ अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि कीव के आसपास दिख रही रूसी सेना की मूवमेंट, उसकी वापसी का नहीं, बल्कि रीडिप्लॉयमेंट यानी सैनिकों की नए सिरे से तैनाती का संकेत दे रही है।रूसी सैनिक लगातार यूक्रेनी शहरों में बमबारी कर रहे हैं, जिससे तमाम शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। इसी बीच मायकोलाइव में रूस ने रीजनल एडमिनिस्ट्रेटिव हेडक्वार्टर की बिल्डिंग पर रॉकेट अटैक किया है। इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 33 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।डिप्लोमैटिक हल के लिए तुर्की में चल रही रूस-यूक्रेन डेलिगेशन की मीटिंग को रूसी डेलिगेशन ने इस मीटिंग को सकारात्मक बताया है। हालांकि, अभी भी दोनों पक्षों में सीजफायर पर सहमत नहीं बन पाई है। मीटिंग के बाद रूसी डेलिगेशन के एक मेंबर ने दावा किया कि जल्द ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की तुर्की में मुलाकात हो सकती है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि मारियुपोल की रूसी घेराबंदी मानवता के खिलाफ अपराध है। उन्होंने एक वीडियो संबोधन में डेनिश संसद से कहा- रूसी सैनिक मारियुपोल में जो कर रहे हैं वह मानवता के खिलाफ एक अपराध है, जो वास्तविकता में पूरी दुनिया के सामने हो रहा है। जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि शेल्टर्स में नागरिकों के छिपे होने की जानकारी होने के बावजूद रूसी बलों ने उन्हें उड़ा दिया।

रोमानिया की सरकार ने यूक्रेन और रूस के बीच जंग के चलते परमाणु आपातकाल की स्थिति बनने पर तैयारी के लिए लोगों को मुफ्त में पोटैशियम आयोडीन की टैबलेट बांटने का फैसला लिया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री अलेक्जांद्रू रफीला ने कहा कि परमाणु हमला होने की संभावना कम है लेकिन यह संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *